क्या Roman Reigns को WWE Draft 2023 के दौरान फ्री एजेंट बनाना सही विकल्प रहेगा?

Ujjaval
WWE Draft 2023 में Roman Reigns का अहम किरदार रह सकता है
WWE Draft 2023 में Roman Reigns का अहम किरदार रह सकता है

Roman Reigns: WWE ड्राफ्ट (Draft 2023) की शुरुआत अगले हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में देखने को मिलने वाली है। इसके बाद होने वाले रॉ (Raw) के एपिसोड में भी Draft की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। ट्रिपल एच (Triple H) ने फैंस से वादा किया है कि कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। फैंस यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) किस शो का हिस्सा बनेंगे। हालांकि, उन्हें अगर फ्री एजेंट बनाया जाता है, तो यह भी अच्छा विकल्प रहेगा।

youtube-cover

रोमन रेंस इस समय SmackDown ब्रांड का हिस्सा हैं और लेकिन वो Raw में भी कभी-कभी अपीयरेंस देते हैं। रेंस के पास WWE और यूनिवर्सल दोनों टाइटल्स हैं और अभी वो दोनों शोज़ के वर्ल्ड चैंपियन हैं। ऐसे में उन्हें किसी एक ब्रांड में Draft करना सही नहीं रहेगा। जब तक उनके पास यह चैंपियनशिप है, तब तक वो फ्री एजेंट के रूप में नज़र आ सकते हैं।

रोमन रेंस अगर फ्री एजेंट रहते हैं, तो वो Raw पर भी लगातार दिखाई दे सकते हैं। पिछले एक साल में ट्राइबल चीफ ने Raw के चुनिंदा शोज़ में ही अपनी अपीयरेंस दी है। अगर उन्हें किसी एक ब्रांड पर फिक्स किया जाता है, तो फिर दूसरे शो पर उनका नज़र आना मुश्किल हो जाएगा। अगर SmackDown ब्रांड में वो Draft होते हैं, तो फिर Raw में वो दिखाई नहीं दे पाएंगे।

youtube-cover

इसी वजह से रोमन रेंस को फ्री एजेंट बने रहना चाहिए। वो Raw और SmackDown दोनों जगहों पर आकर फैंस का मनोरंजन कर सकते हैं। रोमन को एक ब्रांड पर रखना बिजनेस के हिसाब से गलत निर्णय होगा। साथ ही रोमन से अभी चैंपियनशिप छीनना भी फैंस को पसंद नहीं आएगा। ऐसे में ट्राइबल चीफ को फ्री एजेंट बनाने में फायदा है। इससे दोनों शोज़ के पास खुद का वर्ल्ड चैंपियन मौजूद होगा।

WWE को Roman Reigns के कारण व्यूअरशिप के मामले में फायदा मिलता है

youtube-cover

रोमन रेंस के पास जबरदस्त स्टार पावर है और उनके शो में आने से व्यूअरशिप बढ़ती है। यह चीज़ कई बार साबित हो चुकी है। SmackDown की रेटिंग्स अमूमन 2 मिलियन के करीब रहती है। हालांकि, Raw ब्रांड को संघर्ष करना पड़ता है। Raw की औसतन व्यूअरशिप अमूमन 1.5 से 1.7 मिलियन के बीच रहती है। ट्राइबल चीफ के आने से व्यूअरशिप में फायदा होता है। इन सभी चीज़ों का ध्यान रखते हुए लगता है कि रोमन रेंस को फ्री एजेंट बनाकर Raw और SmackDown दोनों जगहों पर इस्तेमाल करना अभी के लिए सबसे अच्छा विकल्प रहेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now