WWE से अचानक गायब होने वाले पूर्व चैंपियन ने मुश्किल समय में साथ देने वाले फैंस और Superstars का किया धन्यवाद

Pankaj
WWE सुपरस्टार का बयान सामने आया
WWE सुपरस्टार का बयान सामने आया

Carmella: WWE सुपरस्टार कार्मेला (Carmella) का कुछ महीने पहले गर्भपात हो गया था। ये साल उनके लिए कुछ खास नहीं रहा। इस बारे में उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए बताया था। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस और अपने चाहने वालों को धन्यवाद दिया। गर्भपात के बाद मुश्किल समय में जिन लोगों ने उनका साथ दिया उन सभी के लिए उन्होंने दिल छू देने वाला बयान दिया है।

कार्मेला ने Raw कमेंटेटर कोरी ग्रेव्स से शादी की थी। ये कपल अपने पहले बच्चे के लिए बहुत उत्साहित थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। सितंबर के महीने में कार्मेला का गर्भपात हो गया था। इसके बाद बहुत दिक्कतों का सामना उन्हें करना पड़ा था। मानसिक तौर पर उनकी हालत खराब हो गई थी।

WWE सुपरस्टार कार्मेला ने इंस्टाग्राम पर डाला भावुक पोस्ट

कार्मेला ने जब अपनी इस खबर के बारे में बताया तब सभी हैरान रह गए थे। फैंस और कुछ रेसलर्स ने इस कपल को खास संदेश भेजा। एलेक्सा ब्लिस, निकी बैला, मरीस, बियांका ब्लेयर, बिग ई, मैंडी रोज के अलावा भी कुछ सुपरस्टार्स ने उन्हें सपोर्ट किया। अब इंस्टाग्राम पर कार्मेला ने मुश्किल समय में साथ देने वालों को धन्यवाद दिया।

WWE टीवी पर नज़र ना आए हुए कार्मेला को बहुत महीने हो गए। 18 जुलाई को Raw के एपिसोड में बियांका ब्लेयर के साथ उनका मुकाबला हुआ था। Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए ये मुकाबला हुआ था। कार्मेला की यहां पर हार हो गई थीं। इसके बाद कुछ लाइव इवेंट्स में वो नज़र आई थीं।

जुलाई के बाद कार्मेला एकदम से गायब हो गई थीं। पहले खबर आई कि उन्हें इंजरी आ गई। इसके बाद उन्होंने रिकवरी भी की। फैंस को लगा कि उनकी जल्दी वापसी हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सितंबर में खुद कार्मेला ने बड़ा खुलासा कर फैंस को अपने बारे में बताया। अब देखना होगा कि WWE रिंग में कार्मेला की वापसी कब होगी। शायद अगले साल विमेंस रंबल मैच में वो एंट्री कर सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर फैंस के लिए ये बहुत बड़ा सरप्राइज होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now