जल्द ही WWE छोड़ सकते हैं सिज़ेरो

चोट के बाद वापसी के बाद से ही सिजेरो काफी अच्छे नजर आए हैं। उन्होंने रैसलमेनिया 32 के बाद वाली रॉ में वापसी की थी। कंपनी में लौटने के बाद सेे उन्हें सैमी जेन, केविन ओवंस और द मिज के साथ शानदार मैच दिए हैं। ब्रैंड स्पलिट से पहले शेमस के साथ उनकी फाइट शुरु हुई। अभी स्विस सुपरस्टार सिजेरो बैस्ट ऑफ 7 सीरीज में 0-3 से शेमस से पीछे चल रहे हैं। भले ही फैंस उनके पीछे हों, लेकिन WWE ने उन्हें लगातार 3 मैच हरवाए है। अब उन्हें इस सीरीज में बने रहने के लिए सभी मैच जीतने जरुरी हैं। सिजेरो की इस तरह की बुकिंग से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, कुछ का मानना है कि ड्राफ्ट के दौरान रॉ में दिए गए उनके बयान की वजह से सिजेरो को सजा दी जा रही है। सिजेरो ने कहा था कि उन्हें रॉ की बजाय स्मैकडाउन में लिया जाना चाहिए था, ताकि वो अपने रैसलिंग करियर पर ज्यादा ध्यान दे सके। अभी सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक तस्वीर कुछ और ही है। सिजेरो की इस तरह की हार के पीछे ये कारण हो सकता है कि WWE उन्हें बेबीफेस के रूप में सामने लाना चाहती हैं, जोकि लगातार हार के बाद मैच जीतकर सीरीज कब्जा करेगा। ये चीज उलझाने वाली लगती है क्योंकि सिजेरो फैंस के फेवरेट रहे हैं और शेमस मिडकार्ड में ही फंसे हुए हैं। दूसरा कारण ये सामने आया है कि सिजेरो का WWE कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने जा रहा है और कुछ दिनों में वो खत्म हो जाएगा। अफवाहें हैं कि WWE के साथ उन्होंने फिर से कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। अपने रोल से खुश नहीं होने की वजह से वो कंपनी छोड़ सकते हैं। अगर ये खबर ठीक हुई तो शायद सिजेरो कंपनी में देखने को ना मिलें। सिजेरो को बहुत समय से कोई बड़ा पुश नहीं मिला है। स्टोन कोल्ड ने अपने पोडकास्ट में भी इस बात का जिक्र किया है। उन्होंने अपने शो में विंस से सवाल किया था कि किस कारण की वजह से सिजेरो जैसे स्टार को मेन इवेंट में पुश नहीं किया जा रहा। विंस मैकमैहन ने कहा था कि सिजेरो WWE यूनिवर्स के साथ जुड़ने में नाकाम रहे हैं। इस बात से उनका इशारा था कि सिजेरो की माइक स्किल्स ज्यादा अच्छी नहीं है। सिजेरो का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और उनके पास अच्छे मूव्स भी हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications