आज हुई रॉ से फैंस को बहुत हद तक खुशी मिली होगी खासकार जिस तरह से इस हफ्ते की रॉ का अंत हुआ है। रॉ के क्लोजिंग सैगमेंट में रोमन रेंस लॉकर रूम में बैठे थे, तभी रॉ टैग चैंपियंस डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस वहां आकर खड़े हो गए, जिससे एक बार फिर शील्ड रीयूनियन की उम्मीद जग गई। ???#RAW @TheDeanAmbrose @WWERomanReigns @WWERollins pic.twitter.com/bxtfebJix2 — WWE (@WWE) October 3, 2017 अब इस बात की आशंका है कि शील्ड 22 अक्टूबर को होने वाले TLC पीपीवी में आईसी चैंपियन द मिज और सिजेरो-शेमस की जोड़ी का सामना 6 मैन टैग टीम मैच में कर सकते हैं। हालांकि इस मैच की अभी कोई आधिकारिक घोषण नहीं हुई है। इसके अलावा अगले हफ्ते की रॉ के लिए एक बड़े सैगमेंट का एलान हुआ है, जिसमें मिज टीवी में द मिज के गेस्ट होंगे सिजेरो और शेमस और हो सकता है कि उस सैगमेंट के दौरान शील्ड एक साथ आकर इस हफ्ते मिली बुरी मार का बदला भी ले सकते हैं। NEXT WEEK: @mikethemiz hosts @WWECesaro and @WWESheamus as his guests on #MizTV! #RAW pic.twitter.com/XZg2ZmWqAm — WWE (@WWE) October 3, 2017 आपको बता दें कि आज हुई रॉ में पहले सिजेरो और शेमस ने मिलकर रॉलिंस और एंब्रोज के ऊपर हमला किया था और उसके बाद रेंस के निज से डिसक्वालिफिकेशन से जीतने के बाद यह दोनों मिज की मदद करने वहां पहुंच गए और मिज, सिजेरो और शेमस ने मिलकर रेंस को ट्रिपल पावर बॉम्ब दिया, जो एक समय शील्ड का सबसे बड़ी हथयार था। You wanted #TheShield? You just got it.#RAW @mikethemiz @WWECesaro @WWESheamus pic.twitter.com/8fTa0rd2rW — WWE (@WWE) October 3, 2017 #ICChampion@mikethemiz and former #RAW#TagTeamChampions@WWECesaro & @WWESheamus just sent a LOUD and CLEAR message... #RAWpic.twitter.com/7JUsEVy1kc — WWE Universe (@WWEUniverse) October 3, 2017 फैंस को अब बड़ी उत्सुकता से अगले हफ्ते होने वाली रॉ का इंतजार होगा, क्योंकि हो सकता है कि उन्हें रॉ में वो देखने को मिल जाए, जिसका इंतजार उन्हें काफी समय से था।