WWE फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। सुपरस्टार सिजेरो (Cesaro) ने सभी को चौंकाते हुए WWE को छोड़ दिया। अब वो फ्री-एजेंट बन गए है। दरअसल सिजेरो का WWE कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। सिजेरो ने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया। नई डील से वो खुश नहीं थे। इस वजह से उन्होंने WWE को छोड़ने का फैसला लिया। सिजेरो ने WWE को कहा अलविदा, नई डील से खुश नहीं थेPWInsider की मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अब नए कॉन्ट्रैक्ट में काफी बदलाव कर रही है। कई सुपरस्टार्स को ये नई डील पसंद नहीं आ रही है। ये रिलीज का केस नहीं है। इस वजह से 90 दिन के नॉन कम्पीट क्लॉज में सिजेरो नहीं रहेंगे। यानी की वो किसी अन्य कंपनी में जल्द ही डेब्यू कर सकते हैं। WWE से अब उनका कोई लेना-देना नहीं है। Sean Ross Sapp of Fightful.com@SeanRossSappWe can confirm PWInsiders report that Cesaro has left WWE. We'll have more details on FightfulSelect.com this evening2:07 AM · Feb 25, 2022113891510We can confirm PWInsiders report that Cesaro has left WWE. We'll have more details on FightfulSelect.com this eveningसिजेरो ने WWE में बहुत अच्छा काम किया था। पिछले साल रोमन रेंस के साथ भी उनका शानदार मैच हुआ था। सिजेरो ने रोमन रेंस को अच्छी टक्कर दी थी। पहले टैग टीम डिवीजन में सिजेरो ने अच्छा काम किया। इसके बाद मिड कार्ड में भी वो नजर आए। सिंगल सुपरस्टार के रूप में सिजेरो को ज्यादा पुश नहीं दिया गया। फैंस की हमेशा मांग रही थी कि सिजेरो को चैंपियनशिप के लिए पुश देना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस समय भी वो WWE टीवी में ज्यादा नजर नहीं आ रहे थे। खैर अब WWE में सिजेरो का जलवा नहीं दिखेगा। आने वालेे कुछ दिनों में वो किसी कंपनी में डेब्यू कर सकते हैं। रेसलिंग की दुनिया में सिजेरो अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। यानी की कोई भी कंपनी उन्हें बहुत अच्छा ऑफर दे सकती है। AEW की नजरें भी अब सिजेरो के ऊपर होंगी। शायद सिजेरो ने डील भी साइन अब तक AEW के साथ कर ली होगी। AEW द्वारा सिजेरो को अच्छा पैसा दिया जाएगा। अब देखना होगा कि सिजेरो अपने फ्यूचर को लेकर क्या बड़ा निर्णय लेंगे। WWE फैंस ये खबर सुनकर जरूर निराश हुए होंगे। सिजेरो ने हमेशा अपने फैंस को रिंग में काफी एंटरटेन किया।