WWE फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। फेमस सुपरस्टार चैड गेबल (Chad Gable) जल्द ही WWE को अलविदा कह सकते हैं। मौजूदा रिपोर्ट में गेबल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। साल 2013 में चैड गेबल ने WWE में एंट्री की थी। साल 2015 में उन्होंने NXT में डेब्यू किया था। इसके बाद से NXT, रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) टैग टीम चैंपियनशिप पर गेबल ने कब्जा जमाया। सिंगल सुपरस्टार के रूप में भी गेबल ने अच्छा काम किया। WWE में अभी तक चैड गेबल ने अच्छा काम कियाWWE ने गेबल को अच्छा पुश नहीं दिया। गेबल ने अपनी परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीता और कई अच्छे मैच दिए। जिस हिसाब से उन्हें पुश मिलना चाहिए था वो उन्हें नहीं मिल पाया। पिछले कुछ महीने से WWE टीवी पर ओटिस के साथ लगातार वो नजर आ रहे हैं। अगले कुछ महीनों बाद WWE में शायद गेबल नजर नहीं आएंगे। रेसलिंग ऑब्जर्वर रेडियो के डेव मैल्टजर ने गेबल को लेकर अपनी रिपोर्ट में बड़ी बात कही है। रिपोर्ट के अनुसार गेबल जल्द ही कंपनी से चले जाएंगे और उन्होंने ये बात अपने खास आदमी को बता दी है। जिस आदमी को गेबल ने ये बताया वो भी WWE सुपरस्टार हैं। उन्होंने भी सलाह देते हुए गेबल को जाने के लिए कह दिया है।WWE ने पिछले कुछ सालों में कई बड़े सुपरस्टार्स को कंपनी से रिलीज कर दिया। कुछ ऐसे सुपरस्टार्स भी थे जिन्होंने खुद रिलीज की मांग की। शायद इस लिस्ट में अब चैड गेबल का नाम भी शामिल हो सकता है। WWE से रिलीज किए गए सुपरस्टार्स के लिए AEW के दरवाजे खुले हुए है। कई सुपरस्टार्स ने AEW में डेब्यू भी कर लिया है। आने वाले समय में कुछ और भी सुपरस्टार्स AEW में नजर आ सकते हैं। चैड गेबल ने WWE में अभी तक बहुत अच्छा काम किया। नए टैलेंट्स के रूप में सभी को गेबल ने प्रभावित किया और ये बात AEW के मालिक टोनी खान को भी पता होगी। आने वाले समय में अगर गेबल WWE से जाएंगे तो फिर पक्का वो AEW में कदम रखेंगे।Chad Gable@WWEGableYou... are my #1... guy!#AlphaAcademy twitter.com/otiswwe/status…OTIS (#1 GUY)@otiswweHAPPY BIRTHDAY to The #AlphaAcademy’s Own and Founder My Coach My Mentor THE LOAD @WWEGable ✊🏻 #ForTheAcademy - Your #1 GUY10:28 AM · Mar 8, 202188140HAPPY BIRTHDAY to The #AlphaAcademy’s Own and Founder My Coach My Mentor THE LOAD @WWEGable ✊🏻 #ForTheAcademy - Your #1 GUY https://t.co/xQsoRfdCNuYou... are my #1... guy!#AlphaAcademy twitter.com/otiswwe/status…