रॉ टैग टीम चैंपियन जेसन जॉर्डन इस बार अमरिल्लो में हुए WWE लाइव इवेंट में नजर नहीं आए। हालांकि यहां पर उऩ्हें शिड्यूल किया गया था। सैथ रॉलिंस के साथ मिलकर उन्हें सिजेरो और शेमस के साथ लड़ना था। जेसन जॉर्डन के ना रहने की वजह से ये मैच नहीं हुआ। इसके बदले WWE को फिर अगल मैच कराना पड़ा। जिसमें रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस साथ में थे। जेसन जॉर्डन को इस समय शील्ड में शामिल किया गया है। डीन एंब्रोज की इंजरी की वजह से उन्हें सैथ रॉलिंस के साथ टैग टीम में शामिल किया गया हैं। हाथ की इंजरी की वजह से डीन एंब्रोज करीब 9 महीने के लिए रिंग से बाहर हो गए हैं। क्रिसमस के दिन जेसन जॉर्डन ने सैथ रॉलिंस के साथ मिलकर सिजेरो और शेमस को हराया था। दोनों टैग टीम चैंपियन बन गए थे। कर्ठ एंगल के बेटे होने के बाद रॉ रोस्टर में जेसन जॉर्डन को लगातार बड़ा पुश दिया जा रहा हैं। द शील्ड के साथ मिलकर हालांकि उन्होंने रिंग में कभी कभीर कॉमेडी की भूमिका भी निभाई है। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को भी वो पसंद नहीं है। पिछले हफ्ते उऩकी वजह से इन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि आगे भी उऩसे ये ही उम्मीद लगाई जा रही हैं। टेक्सस में हुए लाइव इवेंट में जेसन जॉर्डन और सैथ रॉलिंस को अपना टैग टीम टाइटल सिजेरो और शेमस के खिलाफ डिफेंड करना था। लेकिन जेसन जॉर्डन वहां मौजूद नहीं रहे। इसके बाद इस मैच को बदलकर रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस की जोड़ी बनाकर मैच कराया। No Jason needed... Roman and Seth took care of business and brought the house down!!! Champs standing tall.#RomanReigns#SethRollins#WWEAmarillo credit to owners pic.twitter.com/OIlQffwE0h — Handy #YearOfTheBigDog (@HandyRed) January 13, 2018 हालांकि यहां सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस को जेसन की जरूरत नहीं पड़ी और मिज और उनके साथियों को आराम से हरा दिया। इस समय उऩके ना आने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया हैं। लेकिन ये बात जरूर हो की कोई ना कोई घटना जरूर हुई जिस वजह से अंतिम मिनट में WWE को अपना प्लान बदलना पड़ा। इस हफ्ते रॉ में जेसन जॉर्डन आएंगे या नहीं इस पर भी संदेह होने लगा हैं। रॉयल रंबल को अब बस दो ही हफ्ते बचे हुए हैं। जेसन जॉर्डन को सैथ रॉलिंस के साथ मिलकर रॉयल रंबल में अपना टाइटल डिफेंड करना हैं।