WWE रॉ (Raw) में इस हफ्ते शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) और नाया जैक्स (Nia Jax) के बीच एक अनोखा मैच देखने को मिला। ये मैच काफी अजीब था और किसी को बिल्कुल पंसद नहीं आया। सोशल मीडिया पर भी इस मैच की चर्चा काफी रही। सबसे बड़ी बात की इस मैच में मौजूदा Raw विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर की हार हो गई। 37 साल की नाया जैक्स ने काफी मजेदार अंदाज में ये जीत हासिल की। आपको बता दें 9 दिन पहले समरस्लैम (SummerSlam) 2021 में फ्लेयर ने Raw विमेंस चैंपियनशिप जीती थी।WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर की हुई हारWWE Raw में दोनों सुपरस्टार्स के बीच सिंगल मैच देखने को मिला। मैच में काफी अजीब तरीके की हरकतें दोनों सुपरस्टार्स ने की। कुछ अटपटे दृश्य भी इस दौरान देखने को मिले। सोशल मीडिया पर भी फैंस ने इन चीजों के बारे में बात की। रेड ब्रांड की शुरूआत से ही नाया जैक्स ने इस बार फ्लेयर को निशाना बनाया था।Were Charlotte Flair and Nia Jax shooting? pic.twitter.com/ZgoYOFyL2a— Wrestling News (@WrestlingNewsCo) August 31, 2021मैच काफी लंबा चला और दोनों ने एक-दूसरे पर कई फिनिशिंग मूव लगाए। मैच के अंत में नाया जैक्स ने फ्लेयर को वन हैंड पावरबॉम्ब देते हुए पिन किया और जबरदस्त जीत दर्ज की। फ्लेयर की इस तरह से हार हो जाएगी ये किसी ने सोचा नहीं था। नाया जैक्स ने इस बार बड़ी जीत दर्ज की। नाया को अब चैंपियनशिप जीतने का शायद मौका मिल जाएगा।नाया जैक्स ने अपने लुक में भी काफी बदलाव किया हैं। फ्लेयर को इस बार अच्छी चुनौती उन्होंने दी। मैच के बाद फ्लेयर काफी खुश नजर आईं क्योंकि एक अच्छे मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस हार से फ्लेयर को नुकसान भी आगे हो सकता है। अच्छी बात ये थी कि ये नॉन टाइटल मुकाबला था। खैर फ्लेयर के पास अब अगले हफ्ते से भी नाया जैक्स के रूप में बड़ी चुनौती होगी। नाया जैक्स ने इस बार मैच में अपने तीखे तेवर दिखा दिए। फैंस को उनका प्रदर्शन अच्छा लगा। हालांकि कुछ अजीब दृश्यों की वजह से ये मैच अब विवादों में जरूर आ गया है। मिक फोली ने भी इस मैच को लेकर अपना बयान दिया।Just wondering...WTF was up with that #CharlotteVsNia match?— Mick Foley (@RealMickFoley) August 31, 2021