WrestleMania 39 में टाइटल गंवाने के बाद WWE दिग्गज के छलके आंसू, 93 दिन बाद Royal Rumble विजेता ने दिया झटका

Pankaj
WWE WrestleMania 39 में दिग्गज की हुई हार
WWE WrestleMania 39 में दिग्गज की हुई हार

Charlotte Flair: WWE WrestleMania 39 के पहले दिन शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) और रिया रिप्ली (Rhea Ripley) के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ। इन दोनों के बीच स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। इस मुकाबले में दोनों सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया और अंत में रिप्ली ने जीत हासिल की। अब वो नईं चैंपियन बन गई है। खैर, करारी हार के बाद फ्लेयर बहुत ही दुखी नज़र आईं और उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे।

#SmackDown Women's Title ✔️#RAW Women's Title ✔️#NXT Women's Title ✔️Tag Team Titles ✔️@RheaRipley_WWE scores the Grand Slam! ⚖️#WWE #WrestleMania #RheaRipley https://t.co/yhAuxDqkHa

WWE WrestleMania 39 में शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली के बीच हुआ जबरदस्त मैच

पिछले साल 30 दिसंबर को हुए ब्लू ब्रांड के एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर ने टाइटल जीता था। रोंडा राउजी को उन्होंने हराया था। करीब 93 दिनों बाद उनका ये टाइटल रन खत्म हो गया। रिप्ली ने इस साल विमेंस रॉयल रंबल मैच जीता था। इसके बाद उन्होंने फ्लेयर को मेनिया में चैंपियनशिप मैच के लिए चुनौती पेश की थी। दोनों की राइवलरी भी जबरदस्त रही।

फ्लेयर और रिप्ली के बीच मैच शानदार रहा। फैंस की उम्मीदों के मुताबिक ये मुकाबला रहा। दोनों सुपरस्टार्स ने जीतने की पूरी कोशिश की। कुछ अच्छे मूव्स भी लगाए। फैंस ने भी दोनों को चीयर किया। अंत में रिया ने बाजी मारी। वैसे कुछ रिपोर्ट्स में पहले ही कहा गया था कि रिया इस बार चैंपियन बन जाएंगी।

हार के बाद फ्लेयर बहुत निराश नज़र आईं। वो अपने आंसू रोक नहीं पाईं। हार का दर्द उनके चेहरे पर साफ दिख रहा था।

We have a NEW #SmackDown Women's Champion at #WrestleMania!Congratulations to @RheaRipley_WWE! https://t.co/Mr0udhoYJP

WrestleMania में चैंपियन बनना हर किसी रेसलर का सपना होता है। रिया का ये सपना पूरा हो गया। अपने करियर में पहली बार उन्होंने SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती। अब वो ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी बन गईं है। देखना होगा कि उनका ये टाइटल रन आगे कैसा रहेगा। कंपनी ने उनके लिए कुछ खास प्लान आगे के लिए जरूर बनाया होगा। वहीं, शार्लेट फ्लेयर का भी अगला कदम अब क्या होगा इस पर सभी की नज़रें रहेंगी। उम्मीद है कि रिप्ली का ये टाइटल रन लंबा चलेगा। कंपनी ने इस बात के संकेत पहले ही दे दिए थे कि आगे भी रिया को पुश मिलता रहेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment