WWE रिटर्न के बाद टॉप स्टार को मिलेगा तगड़ा पुश, होगा बड़ा बदलाव; 15वीं बार बनेंगे चैंपियन?

WWE, Charlotte Flair,
शार्लेट फ्लेयर की हील के रूप में होगी वापसी? (Photo: WWE.com)

Top WWE Star Can Get Big Push: WWE में जल्द ही टॉप स्टार की वापसी होने वाली है। अब वापसी के बाद उनसे जुड़े बड़े प्लान का खुलासा हो चुका है। यह सुपरस्टार रिटर्न के बाद रिकॉर्ड 15वीं बार चैंपियन बन सकती हैं। ऐसा लग रहा है कि WWE इस रेसलर की 2025 Royal Rumble मैच के जरिए वापसी करा सकती है। बता दें, कुछ हफ्ते पहले SmackDown में एक वीडियो पैकेज जारी किया गया था। इस वीडियो पैकेज के जरिए शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) के जल्द WWE में वापसी होने का खुलासा किया गया था।

Ad

वहीं, शार्लेट ने पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड में दूसरे वीडियो पैकेज के जरिए विमेंस Royal Rumble मैच में एंट्री का ऐलान किया था। अब WrestleVotes की हालिया रिपोर्ट में इस चीज का खुलासा किया गया है कि फ्लेयर को वापसी के बाद तगड़ा पुश दिया जा सकता है। यही नहीं, शार्लेट फ्लेयर वापसी के बाद जल्द ही विमेंस चैंपियन बन सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो शार्लेट WWE मेन रोस्टर में 15वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बन जाएंगी। इस रिपोर्ट में बताया गया,

"अब जबकि शार्लेट फ्लेयर की इस वीकेंड वापसी होने वाली है, उन्हें फ्लेयर फैमिली लिगेसी वाली टॉप गर्ल के रूप में प्रेंजेंट किया जा सकता है और उनके कैरेक्टर को तड़क-भड़क बनाया जा सकता है। इसके अलावा उन्हें जल्द ही चैंपियनशिप जीतने के लिए भी बुक किया जा सकता है।"
Ad

शार्लेट फ्लेयर के आखिरी विमेंस टाइटल रन का WWE WrestleMania 39 में अंत हुआ था

शार्लेट फ्लेयर ने WWE WrestleMania 39 में रिया रिप्ली के खिलाफ SmackDown विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की थीं। इस मुकाबले में इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच जबरदस्त फाइट हुई थी। अंत में, रिया ने शार्लेट को हराते हुए उनकी बादशाहत का अंत कर दिया था। यह फ्लेयर का WWE में आखिरी टाइटल रन था। देखा जाए तो रिप्ली मौजूदा समय में विमेंस वर्ल्ड चैंपियन बनी हुई हैं। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि शार्लेट फ्लेयर वापसी के बाद रिया रिप्ली की जगह WWE विमेंस चैंपियन टिफनी स्ट्रैटन के खिलाफ फिउड की शुरूआत कर सकती हैं। बता दें, शार्लेट 8 दिसंबर 2023 को SmackDown में ओस्का के खिलाफ मैच में लगी चोट के बाद से ही WWE से दूरी बना रखी है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications