WWE में Charlotte Flair ने कब और किन Superstars को हराकर चैंपियनशिप जीती हैं?

Ujjaval
WWE में शार्लेट फ्लेयर का जलवा रहा है
WWE में शार्लेट फ्लेयर का जलवा रहा है

Charlotte Flair: WWE में शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) का काफी बड़ा नाम है। उन्हें फैंस बहुत पसंद करते हैं। फ्लेयर को हमेशा से तगड़ा पुश मिला है। अपने पूरे WWE करियर में उन्होंने ढेरों बार विमेंस टाइटल पर कब्जा किया है। वो 7 बार स्मैकडाउन (SmackDown) और 6 बार रॉ (Raw) विमेंस चैंपियन बन चुकी हैं। इसके अलावा वो मेन रोस्टर पर एक बार डीवाज़ और एक बार विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी जीतने में सफल रही हैं। इस आर्टिकल में हम फ्लेयर की सभी टाइटल जीत पर नज़र डालेंगे।

Ad

Charlotte Flair ने कब-कब और किन स्टार्स को हराकर WWE में चैंपियनशिप जीती है?

1- Night of Champions 2015 इवेंट में शार्लेट फ्लेयर ने निकी बैला के ऐतिहासिक डीवाज़ टाइटल रन का अंत किया था। वो इसी के साथ नई चैंपियन बनी थीं। यह मेन रोस्टर पर उनकी पहली चैंपियनशिप जीत थी।

youtube-cover
Ad

2- शार्लेट फ्लेयर ने साशा बैंक्स और बैकी लिंच के खिलाफ WrestleMania 32 में विमेंस चैंपियनशिप मैच लड़ा था। इस मैच में फ्लेयर ने जीत हासिल करके टाइटल पर कब्जा किया था।

3- SummerSlam 2016 में शार्लेट फ्लेयर ने साशा बैंक्स के खिलाफ Raw विमेंस टाइटल मैच लड़ा। यहां फ्लेयर ने साशा के सबमिशन को काउंटर करके पिन किया। वो नई चैंपियन बनीं।

4- शार्लेट फ्लेयर ने WWE इतिहास के पहले विमेंस Hell in a Cell मैच में साशा बैंक्स को हराकर तीसरी बार Raw विमेंस टाइटल पर कब्जा जमाया।

youtube-cover
Ad

5- RoadBlock 2016 में शार्लेट फ्लेयर और साशा बैंक्स के बीच Raw विमेंस टाइटल के लिए आयरन विमेन मैच हुआ। इस मुकाबले में 3-2 की बढ़त से शार्लेट ने बैंक्स को हराया।

6- 14 नवंबर 2017 को SmackDown में शार्लेट फ्लेयर ने नटालिया को फिगर 8 लेगलॉक में फंसाया और ब्लू ब्रांड की नई विमेंस चैंपियन बन गईं। यह उनकी पहली SmackDown विमेंस टाइटल जीत थी।

7- SummerSlam 2018 में शार्लेट फ्लेयर ने कार्मेला और बैकी लिंच को हराकर SmackDown विमेंस टाइटल पर दूसरी बार कब्जा जमाया।

8- ओस्का और शार्लेट फ्लेयर के बीच 26 मार्च 2019 को SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच हुआ। इस मैच में फ्लेयर ने जीत हासिल करके टाइटल पर कब्जा जमाया।

9- Money in the Bank 2019 में बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर के बीच SmackDown विमेंस टाइटल मैच हुआ। यहां लेसी एवंस की इंटरफेरेंस का फायदा फ्लेयर ने उठाया और बिग बूट देकर जीत हासिल की। वो नई चैंपियन बनीं।

youtube-cover
Ad

10- बेली और शार्लेट फ्लेयर के बीच Hell in a Cell 2019 में SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच हुआ। यहां उन्होंने बेली को सबमिशन द्वारा हराया और नई चैंपियन बनीं

11- शार्लेट फ्लेयर ने ओस्का के साथ मिलकर TLC 2020 में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया था।

12- Money in the Bank 2021 में रिया रिप्ली को हराकर शार्लेट फ्लेयर ने Raw विमेंस टाइटल को पांचवीं बार जीता था।

youtube-cover
Ad

13- शार्लेट ने निकी A.S.H और रिया रिप्ली को SummerSlam 2021 में पराजित किया था और फिर से Raw विमेंस चैंपियन बन गई थीं।

14- 22 अक्टूबर 2021 को SmackDown में शार्लेट फ्लेयर और बैकी लिंच ने अपने टाइटल्स को एक्सचेंज किया। शार्लेट के पास SmackDown विमेंस टाइटल आ गया।

15- शार्लेट फ्लेयर ने 30 दिसंबर 2022 को SmackDown में चौंकाने वाली वापसी की और रोंडा राउजी को हराकर नई विमेंस चैंपियन बन गईं। यह उनकी आखिरी टाइटल जीत है।

youtube-cover
Ad

(नोट: इस आर्टिकल में NXT विमेंस टाइटल जीत को काउंट नहीं किया गया है। वो दो बार NXT विमेंस चैंपियन भी रह चुकी हैं। सिर्फ मेन रोस्टर पर चैंपियनशिप जीत को काउंट किया गया है।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications