13 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने WWE से जाने की अफवाहों पर लगाया विराम, फैंस को खुश कर देने वाले दिया बयान

WWE दिग्गज ने दिया बहुत बड़ा बयान
WWE दिग्गज ने दिया बहुत बड़ा बयान

13 बार की वर्ल्ड चैंपियन शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने इस बार बड़ा खुलासा किया। कुछ दिन पहले खबर सामने आई थी कि शार्लेट फ्लेयर WWE को अलविदा कह सकती है। फ्लेयर ने अब इस बात का जवाब दिया। ऐसा लग रहा है कि अभी वो WWE में ही परफॉर्म करेंगी। शार्लेट फ्लेयर ने WWE में रहने का कारण भी इस बार बताया।

Ad

WWE सुपरस्टार ने कंपनी में रहने को लेकर दिया बहुत बड़ा बयान

WWE में फ्लेयर का करियर बहुत शानदार रहा है। आने वाले समय में जरूर उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। साल 2012 में WWE में फ्लेयर ने सबसे पहले कदम रखा था। The Masked Man Show को हाल ही में शार्लेट फ्लेयर ने अपना इंटरव्यू दिया। फ्लेयर ने कहा,

मैंने यहां इतनी मेहनत गुडबॉय कहने के लिए नहीं की है।

फ्लेयर ने यहां ये भी कहा कि वो इतनी जल्दी रेसलिंग से रिटायरमेंट नहीं लेंगी। WWE ने फ्लेयर को लगातार पुश दिया और इसका फायदा भी उन्होंने उठाया। विमेंस डिवीजन में इस समय शार्लेट फ्लेयर का नाम बहुत ऊंचा है। आने वाले समय में वो कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करेंगी।

वैसे विंस मैकमैहन भी नहीं चाहेंगे कि शार्लेट फ्लेयर WWE को अलविदा कहें। विंस मैकमैहन अच्छे से जानते हैं कि फ्लेयर का नाम कितना बड़ा है। शार्लेट फ्लेयर के पिता रिक फ्लेयर ने भी WWE में बहुत नाम कमाया। 16 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप रिक फ्लेयर ने WWE में अपने नाम की। कुछ महीने पहले ही WWE ने उन्हें रिलीज किया था। हालांकि रिलीज की मांग रिक फ्लेयर ने खुद की थी।

खैर जो अफवाहें फ्लेयर को लेकर चल रही थी उनके ऊपर विराम लगा दिया गया है। फ्लेयर ने खुद संकेत दे दिए कि वो इतनी जल्दी WWE से नहीं जाएंगी। ये सुनकर जरूर फैंस खुश हुए होंगे। WWE ने हर मौके पर फ्लेयर को कंपनी में पुश दिया। आने वाले समय में सबसे ज्यादा चैंपियनशिप जीतने का रिकॉर्ड भी वो अपने नाम कर सकती है। फ्लेयर इस समय ब्लू ब्रांड में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। SmackDown विमेंस चैंपियनशिप इस समय फ्लेयर के पास ही है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications