13 बार के वर्ल्ड चैंपियन की WWE में वापसी और अगली राइवलरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

Pankaj
WWE दिग्गज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई
WWE दिग्गज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई

Charlotte Flair: WWE दिग्गज और 13 बार की वर्ल्ड चैंपियन शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) की वापसी का इंतजार सभी फैंस कर रहे हैं। PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में उनकी वापसी को लेकर अब बड़ी खबर दी है। रिपोर्ट के अनुसार शार्लेट फ्लेयर वापसी के बाद Raw विमेंस चैंपियनशिप पिक्चर में नज़र आएंगी। मई में शार्लेट फ्लेयर का मुकाबला रोंडा राउजी (Ronda Rousey) के साथ हुआ था। दोनों के बीच आई क्विट मैच हुआ था। इस मैच में उन्हें इंजरी आ गई थी और इसके बाद वो एक्शन में नजर नहीं आईं। कुछ महीने पहले फ्लेयर ने पूर्व WWE सुपरस्टार एंड्राडे (Andrade) से शादी भी की।

Ad

WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर को लेकर मौजूदा रिपोर्ट में बड़ी खबर

शार्लेट फ्लेयर की वापसी कब होगी इसके बारे में ज्यादा अपडेट नहीं है। शायद Extreme Rules 2022 में वो सरप्राइज एंट्री कर सकती हैं। फॉक्स पर कुछ दिन पहले शार्लेट फ्लेयर नजर आईं थी।वहां पर उन्होंने अपने अगले कदम के बारे में बताया। इस बात को PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में उजागर किया।

फ्लेयर से उनके अगले कदम के बारे में पूछा गया था। फ्लेयर ने कहा कि उनकी नजरें Raw विमेंस चैंपियनशिप पर होंगी। उन्होंने बियांका ब्लेयर का नाम भी लिया। इससे साफ पता चल रहा है कि वापसी के बाद वो Raw विमेंस चैंपियनशिप पिक्चर में नजर आएंगी।
Ad

Extreme Rules इवेंट में बियांका ब्लेयर अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप को बेली के खिलाफ डिफेंड करेंगी। अगर बेली यहां जीत हासिल करेंगी तो फिर फ्यूचर में शार्लेट फ्लेयर के साथ उनका मुकाबला होगा। अगर बियांका ब्लेयर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड करेंगी तो फिर वो शार्लेट फ्लेयर से टकराएंगी।

Ad

WrestleMania Backlash इवेंट में अंतिम मुकाबला शार्लेट फ्लेयर ने लड़ा था। उनकी राइवलरी रोंडा राउजी के साथ शानदार रही थी। दोनों के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिला था। रोंडा राउजी नईं SmackDown विमेंस चैंपियन बनी थी। बाद में लिव मॉर्गन ने रोंडा राउजी के ऊपर MITB ब्रीफकेस कैश-इन कर चैंपियनशिप हासिल की थी। Extreme Rules में रोंडा राउजी और लिव मॉर्गन के बीच भी SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications