WWE WrestleMania 34 में चैंपियन ने दिग्गज की 244 जीत की ऐतिहासिक स्ट्रीक को किया था खत्म, फैंस को किया दंग

Ujjaval
WWE WrestleMania में शार्लेट फ्लेयर और ओस्का के बीच यादगार मैच हुआ
WWE WrestleMania में शार्लेट फ्लेयर और ओस्का के बीच यादगार मैच हुआ

Charlotte Flair vs Asuka: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 34) इवेंट काफी ऐतिहासिक रहा था। यहां कई जबरदस्त मैच देखने को मिले थे और कुछ मुकाबलों के अंत शॉकिंग रहे थे। शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) और ओस्का (Asuka) के स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप मैच के लिए भी कुछ ऐसा ही कहा जा सकता है। इस मैच के साथ ओस्का की लगातार 244 जीत की स्ट्रीक का अंत हो गया था।

विमेंस डिवीजन का पहला Royal Rumble मैच जीतने के बाद ओस्का ने SmackDown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर को अपनी विरोधी के रूप में चुना था। दोनों के बीच अच्छी स्टोरीलाइन देखने को मिली और फिर वो WrestleMania में आखिर आमने-सामने आईं। दोनों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी।

youtube-cover

फ्लेयर और ओस्का दोनों ने बीच-बीच में सबमिशन लगाने पर भी ध्यान दिया। फ्लेयर ने टॉप रोप से हाई रिस्क मूव लगाया लेकिन ओस्का ने उन्हें सबमिशन ने फंसाया। फ्लेयर ने इसे काउंटर करके ओस्का को बॉस्टन क्रैब में फंसा लिया। उन्होंने हार नहीं मानी और मैच जारी रहा। ओस्का ने इसके बाद कुछ समय तक डॉमिनेट किया।

ओस्का ने एप्रोन से फ्लोर पर फ्लेयर को जबरदस्त सुप्लेक्स दिया। दोनों ही स्टार्स ने 10 काउंट से पहले रिंग में एंट्री की। ओस्का ने डॉमिनेशन जारी रखा और टॉप रोप से ड्रॉपकिक लगाई और फिर उनके लेफ्ट शोल्डर को टारगेट किया। फ्लेयर ने कुछ चोप्स लगाए और फ्लेयर ने टॉप रोप से स्पेनिश फ्लाई मूव लगाया। इसपर भी ओस्का ने हार नहीं मानी।

youtube-cover

फ्लेयर के नेचुरल सिलेक्शन को ओस्का ने सबमिशन में बदला। फ्लेयर ने वापसी करते हुए चोप्स लगाए और उनके बीच जबरदस्त लड़ाई जारी रही। फ्लेयर ने अचानक स्पीयर लगाकर पिन किया और लगा कि मैच खत्म हो जाएगा। आखिरी समय पर ओस्का ने किकआउट किया। फ्लेयर ने ओस्का को फिगर 8 लेग लॉक में फंसाया और ओस्का ने इसपर हार मान ली।

ओस्का की अनडिफिटेड स्ट्रीक इसी के साथ टूट गई और फ्लेयर ने अपनी SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन रखा। यह ओस्का की WWE में डेब्यू के बाद पहली हार थी और इसने कई सारे फैंस को दंग कर दिया था।

WWE WrestleMania 34 में ऐतिहासिक जीत के बाद Charlotte Flair का Asuka ने किया था सम्मान

@Sporf @RondaRousey @WWEAsuka @WrestleMania @MsCharlotteWWE Charlotte Flair vs. Asuka - WrestleMania 34 was one of the greatest matches of all time in my option; period! https://t.co/ALPhiECGdN

मैच के बाद फ्लेयर काफी ज्यादा इमोशनल हो गई थीं और इसी बीच ओस्का खड़ी हुईं। उन्होंने माइक लेकर कहा कि शार्लेट फ्लेयर, ओस्का के लिए तैयार थीं। उन्होंने फ्लेयर को जीतने के लिए बधाई दी और फिर गले लगाकर सम्मान किया। ओस्का ने फ्लेयर का हाथ ऊपर किया और फैंस यह देखकर जरूर खुश हो गए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment