12 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने रोमन रेंस के विवादित बयान पर की टिप्पणी, कहा- मैं अलग लेवल पर हूं

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई
WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) ने हाल ही में समरस्लैम (SummerSlam) 2021 की सफलता का श्रेय अपने आप को दिया था। रेंस ने ट्वीट कर "Moving the needle" लिखा था और इसके बाद कई सुपरस्टार्स ने इस पर अपनी टिप्पणी दी। WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने भी रेंस के इस बयान पर अपनी बात अब रखी। DAZN News को इंटरव्यू देते हुए फ्लेयर ने कहा कि ये साल रेंस के लिया अच्छा रहा लेकिन वो भी एक अच्छे लेवल पर पहुंच चुकी हैं।

WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर ने दिया बहुत बड़ा बयान

SummerSlam 2021 बहुत ही शानदार रहा और कई नए रिकॉर्ड भी कायम हुए। पैसों की बरसात भी हुई और कुछ नया भी देखने को मिला। WWE ने ट्वीट के जरिए ये बात फैंस को बताई। इस पर रेंस ने कमेंट करते हुए इसका श्रेय अपने आप को दिया था। हाल ही में मैट रिडल ने भी इस बात को लेकर रेंस की बेइज्जती की थी। अब फ्लेयर ने बड़ा बयान देते हुए कहा,

जब मैं 12वीं बार चैंपियन बनीं तो सभी अपने पैर पर खड़े हो गए थे। रोमन के लिए ये साल बहुत अच्छा रहा है। रेंस अलग लेवल पर काम कर रहे हैं लेकिन मेरा भी खुद का अब अलग लेवल हो गया है।

SummerSlam में शार्लेट फ्लेयर ने निकी A.S.H और रिया रिप्ली को ट्रिपल थ्रेट मैच में हराकर Raw विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। कुल मिलाकर देखा जाए तो फ्लेयर ने 12वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल की। सभी को पता है कि विमेंस डिवीजन में फ्लेयर का नाम बहुत बड़ा हैं। वही रेंस ने इस पीपीवी में जॉन सीना को हराकर अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की।

इस पीपीवी में सभी सुपरस्टार्स ने अच्छा काम किया। शायद इस वजह से ही कई लोगों को रेंस का ये कमेंट अच्छा नहीं लगा। फ्लेयर इस समय सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। हाल ही में सीना को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी थी। रेंस ब्लू ब्रांड में काम कर रहे हैं और वहीं शार्लेट फ्लेयर Raw ब्रांड में अपना जलवा बिखेर रही हैं।