Charlotte Flair: WWE में दिग्गज शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) की वापसी का इंतजार सभी बेसब्री से कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में उनकी वापसी की खबरें सामने आई थी। हालांकि अभी तक उनकी वापसी नहीं हुई। खैर अब उन्होंने खुद WWE में अपनी वापसी को टीज कर दिया है।WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर की नई तस्वीर आईं सामनेWWE WrestleMania Backlash में दिग्गज रोंडा राउजी के साथ शार्लेट फ्लेयर का मुकाबला हुआ था। इसके बाद वो इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आई। बहुत लंबा समय उन्हें बाहर रहे हुए हो गया। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेनिंग करते हुए फ्लेयर ने इस बार तस्वीर पोस्ट की हैं। उनके साथ तस्वीर में दो लेडीज और भी हैं। जिनका उन्होंने धन्यवाद किया। ये दोनों लेडीज इस समय NXT ब्रांड में काम कर रही हैं।TheSpotlightNews.com@TheSpotlight___Charlotte Flair with Zoey Stark and Alba Fyreफ्लेयर की वापसी अब WWE में कब होगी ये देखने वाली बात होगी। इस साल शायद अब उनकी वापसी नहीं होगी। उनकी वापसी का सही समय अगले साल विमेंस रंबल मैच होगा। यहां वो वापसी कर फैंस को सरप्राइज दे सकती हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वो अब रेड ब्रांड में काम करेंगी। Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर के साथ उनकी राइवलरी होगी। दोनों के बीच फ्यूचर में मुकाबला भी देखने को मिल सकता हैं।फ्लेयर ने अभी तक WWE में बहुत नाम कमाया। विमेंस डिवीजन में कंपनी ने उन्हें बहुत पुश दिया। विंस मैकमैहन ने हमेशा उन्हें आगे रखा। 13 बार की वर्ल्ड चैंपियन फ्लेयर अब ट्रिपल एच के अंडर में काम करेंगी। देखना होगा कि ट्रिपल एच उन्हें पुश देंगे या नहीं। अभी तक विमेंस डिवीजन को आगे ले जाने में फ्लेयर का बहुत बड़ा हाथ रहा। कई बड़े मैचों का हिस्सा वो रहीं। वापसी के बाद उनके लिए कंपनी का प्लान क्या होगा ये देखने वाली बात होगी। उम्मीद के मुताबिक उनकी राइवलरी Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर के साथ ही शुरू होगी। वापसी के लिए इस समय कड़ी ट्रेनिंग शार्लेट कर रही हैं। उम्मीद है कि जल्द से जल्द उनकी वापसी कंपनी में होगी।Charlotte Flair@MsCharlotteWWE210711290WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।