WWE सुपरस्टार और 13 बार की वर्ल्ड चैंपियन शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही WWE को फ्लेयर अलविदा कह देंगी। PWInsider की रिपोर्ट में खुलासा किया गया कि फ्लेयर के इनर सर्किल ने उन्हें WWE से निकलने के लिए पुश किया है। ये भी कहा जा रहा है कि WWE की डील पर अब शार्लेट फ्लेयर विचार करेंगी। WWE में शार्लेट फ्लेयर का बहुत बड़ा नाम हैंSmackDown के पिछले हफ्ते के एपिसोड में काफी बवाल देखने को मिला था। मेन इवेंट में टाइटल एक्सचेंज सैगमेंट हुआ था। ये सैगमेंट विवादों के घेरे में आ गया। बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर ने अपने-अपने टाइटल में बदलाव किया था। इसके बाद साशा बैंक्स भी नजर आईं थी। फ्लेयर और बैकी लिंच के बीच इसके बाद बैकस्टेज में भी गहमागहमी हुई थी। इस दौरान बैकस्टेज से खबर आई थी कि फ्लेयर के साथ कोई भी काम नहीं करना चाहता हैं। ब्लू ब्रांड के एपिसोड के बाद कई रिपोर्ट्स में ये खबर आई थी कि कंपनी से बाहर जाने का रास्ता अब फ्लेयर ढूंढ रही हैं। रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया था कि AEW के बैकस्टेज में फ्लेयर मौजूद थीं। हालांकि PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में इस बात को नकार दिया था। फ्लेयर को उनके इनर सर्किल द्वारा WWE से रिलीज होने की सलाह दी जा रही हैं। अगर WWE से फ्लेयर की छुट्टी हो जाएगी तो ये कंपनी के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। विमेंस डिवीजन में फ्लेयर का बहुत बड़ा नाम हैं और ये बात विंस मैकमैहन भी जानते हैं। शार्लेट फ्लेयर के मंगेतर एंड्राडे इस समय AEW में काम कर रहे हैं। कुछ समय पहले शार्लेट फ्लेयर के पिता रिक फ्लेयर भी WWE से चले गए। फ्लेयर भी कुछ समय बाद AEW में डेब्यू कर सकती हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर टोनी खान खुश हो जाएंगे। विमेंस डिवीजन में फ्लेयर क्या कर सकती हैं ये सभी को पता है। कुछ समय बाद इस चीज़ को लेकर पूरा अपडेट सामने आ जाएगा। देखना होगा फ्लेयर आने वाले समय में क्या निर्णय लेती हैं। View this post on Instagram A post shared by Andrade El Idolo (@andradealmas)