आज स्मैकडाउन लाइव में शार्लेट फ्लेयर ने मेन इवेंट मैच में बड़ी जीत हासिल की है। स्मैकाडउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए अब उनका मुकाबला हैल इन ए सैल में नटालिया के खिलाफ होगा। शार्लेट फ्लेयर अब एक रिकॉर्ड बनाने की ओर भी अग्रसर है। अगर वो स्मैकडाउन चैंपियनशिप अपने नाम कर लेती है तो वो पहली महिला बन जाएंगी , जिसने रॉ, स्मैकडाउन और NXT चैंपियनशिप पर कब्जा किया हो।
जब से ब्रांंड विभाजन हुआ है तब से कोई भी सुपरस्टार ऐसा नहीं कर पाया है। तो हो सकता है कि अब शार्लेट फ्लेयर इतिहास रच दें। साल 2014 में शार्लेट फ्लेयर NXT विमेंस चैंपियन बनी थी। 258 दिनों तक उन्होंने ये चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इसके बाद वो रॉ में गई वहां वो डिवाज चैंपियन बनीं। इसके बाद विमेंस चैंपियनशिप भी अपने नाम की। काफी समय तक उन्होंने टाइटल अपने पास रखा।