WWE Royal Rumble 2023 में होने वाले रंबल मैच के संभावित विजेता का नाम सामने आया

Pankaj
WWE Royal Rumble 2023 को लेकर बड़ी खबर
WWE Royal Rumble 2023 को लेकर बड़ी खबर

Becky Lynch: WWE Royal Rumble का आयोजन अगले साल जनवरी में होगा। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार बैकी लिंच (Becky Lynch) या फिर शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) अगले साल का रंबल मैच जीत सकती हैं। ये बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। बैकी ने साल 2019 में रंबल मैच जीता था। इसके बाद रेसलमेनिया (WrestleMania) 35 के मेन इवेंट में ऐतिहासिक मुकाबला हुआ था।

अगले साल विमेंस रंबल मैच कौन WWE सुपरस्टार जीतेगा?

साल 2020 का रंबल मैच शार्लेट फ्लेयर ने जीता था। इसके बाद WrestleMania 36 में फ्लेयर ने NXT विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। Xero न्यूज ने अब बड़ा अपडेट दिया है। रिपोर्ट के अनुसार वापसी के बाद लिंच ब्लू ब्रांड का हिस्सा होंगी। अब बात ये हैं कि बैकी लिंच और शार्लेट में से कोई एक अगले साल रंबल मैच जीतेगा। WWE ने इसके लिए प्लान भी तैयार कर लिया है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

WrestleMania में फैंस बैकी लिंच और रोंडा राउजी के बीच सिंगल्स मैच देखना चाहते हैं। कहा जा रहा था कि इस साल ये मुकाबला होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। Xero न्यूज ने ही अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अब अगले साल WrestleMania में राउजी और लिंच के बीच वन-ऑन-वन मुकाबला होगा। WrestleMania 39 की नाईट-1 में ये मुकाबला देखने को मिल सकता है।

इसके अलावा ये भी कहा गया था कि फ्लेयर का भी अगले साल मेनिया में बड़ा मैच होगा। शायद उनका मुकाबला बियांका ब्लेयर से होने की उम्मीद जताई जा रही है। ये मैच शायद नाईट-2 में देखने को मिलेगा। रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि इस शो में बियांका ब्लेयर की हार होगी। यानी की शार्लेट फ्लेयर रंबल मैच जीतकर बियांका को Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती देंगी। शार्लेट और बैकी की वापसी का अब सभी इंतजार कर रहे हैं। दोनों की वापसी को लेकर अभी तक कोई पुख्ता अपडेट सामने नहींं आया है। WWE ने जरूर दोनों के लिए कोई ना कोई बड़ा प्लान तैयार किया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।