WWE एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) 2021 में शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) और एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) के बीच रॉ (Raw) विमेंस चैंपियनशिप मैच हुआ। इस मैच में फ्लेयर ने ब्लिस का बुरा हाल कर दिया। फ्लेयर ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की लेकिन इस बार उन्होंने अनोखा काम किया। मैच के बाद फ्लेयर ने एलेक्सा ब्लिस की गुड़िया लिली को तहस नहस कर दिया। ये देखकर एलेक्सा ब्लिस का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।WWE Raw विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर ने एलेक्सा ब्लिस का किया बुरा हालफ्लेयर ने पिनफॉल के जरिेए जीत हासिल की और अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। मैच के बाद फ्लेयर ने लिली के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। फ्लेयर इसके बाद बैकस्टेज चली गई थीं लेकिन एलेक्सा ब्लिस का गुस्सा रिंग में दिखा। लिली का बुरा हाल करने के बाद फ्लेयर ने ट्वीट किया और बैकस्टेज इंटरव्यू में ऐसा करने का कारण भी बताया। फ्लेयर ने कहा कि जिस विमेन का उन्होंने आज सामना किया वो पुरानी एलेक्सा थी और फैंस ये ही देखना चाहते थे। फ्लेयर ने कहा कि वो एलेक्सा को लिली के रूप में नहीं देखना चाहती हैं।Charlotte Flair@MsCharlotteWWEtough love twitter.com/wwe/status/144…WWE@WWE💔💔💔#ExtremeRules @AlexaBliss_WWE9:11 AM · Sep 27, 20212795254💔💔💔#ExtremeRules @AlexaBliss_WWE https://t.co/fXLgCrWEmV1:49 AM · Oct 11, 2018tough love twitter.com/wwe/status/144…WWE@WWEDid #WWERaw #WomensChampion @MsCharlotteWWE bring out the best in @AlexaBliss_WWE at #ExtremeRules? 🤔8:35 AM · Sep 27, 20211291206Did #WWERaw #WomensChampion @MsCharlotteWWE bring out the best in @AlexaBliss_WWE at #ExtremeRules? 🤔 https://t.co/vJzGgoFNYFWrestleMania 37 के बाद एलेक्सा ब्लिस ने कहा था कि उन्हें द फीन्ड की जरूरत नहीं है। इसके बाद एलेक्सा ने WWE यूनिवर्स को लिली के बारे में बताया। लिली का बुरा हाल देखकर एलेक्सा ब्लिस काफी रोने लगी थी। इसका मतलब साफ है कि वो अब बदला लेंगी और फ्लेयर के साथ उनकी राइवलरी जारी रहेगी। फैंस को अब इस राइवलरी में काफी मजा आएगा। एलेक्सा ब्लिस को पहली बार इस रोल में देखा गया है। फ्लेयर ने भी इस बार एलेक्सा को कोई मौका नहीं दिया। पूरे मैच में एलेक्सा ब्लिस के ऊपर काफी भारी शार्लेट फ्लेयर पड़ी थीं।रेड ब्रांड में एलेक्सा ब्लिस और फ्लेयर के बीच फ्यूड जारी रहेगी। फ्लेयर को अब काफी ज्यादा सतर्क एलेक्सा ब्लिस से रहना पड़ेगा। फ्लेयर ने एलेक्सा ब्लिस की गुड़िया को नहस करने का कारण भी बता दिया। फैंस को अब इस हफ्ते रेड ब्रांड का इंतजार है। इस राइवलरी में कुछ ना कुछ बड़ा देखने को मिलेगा।