"मुझे आपके ऊपर गर्व है"- WWE दिग्गज ने पूर्व चैंपियन की जमकर तारीफ की, दिया दिल छू लेने वाला मैसेज

Ujjaval
WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर ने नाया जैक्स को दिया बड़ा बयान
WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर ने नाया जैक्स को दिया बड़ा बयान

Charlotte Flair: WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने हाल ही में नाया जैक्स (Nia Jax) को एक खास संदेश दिया। थोड़े समय पहले ही नाया ने बताया था कि फ्लेयर की वजह से उन्होंने वजन कम किया है। इसी पर पूर्व स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियन ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने यहां जैक्स की जमकर तारीफ की।

नाया जैक्स ने ट्विटर पर उनकी और शार्लेट फ्लेयर की बातचीत के बारे में बताया था। फ्लेयर ने उनका 48 पाउंड्स (लगभग 22 किलो) वजन कम करने में मदद की। बड़ी बात यह है कि नाया ने यह काम सिर्फ 6 महीनों में किया। उन्होंने इस चीज़ का पूरा क्रेडिट फ्लेयर को दिया था। इसी पर अब शार्लेट ने अपना जवाब दिया। उन्होंने बताया कि जैक्स ने मेहनत की है और इसी कारण वो ही वजन कम करने का क्रेडिट डिजर्व करती हैं। उन्होंने कहा,

"मुझे आपके ऊपर बहुत ज्यादा गर्व है। आपने यह काम किया है, मैंने नहीं। आगे और भी चीज़ें होने वाली हैं।"

आप नीचे शार्लेट फ्लेयर का ट्वीट देख सकते हैं:

WWE WrestleMania 39 में Charlotte Flair को मिली थी बड़ी हार

शार्लेट फ्लेयर का WrestleMania 39 में रिया रिप्ली के खिलाफ SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच देखने को मिला था। इस मैच में रिप्ली ने जीत दर्ज करके टाइटल पर कब्जा किया था। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार अब फ्लेयर थोड़े समय तक एक्शन से ब्रेक लेने वाली हैं। आने वाले कुछ महीनों में उनका इन-रिंग रिटर्न जरूर ही देखने को मिल सकता है।

नाया जैक्स को 2021 के अंत में WWE ने रिलीज किया था। उन्होंने 2023 के विमेंस Royal Rumble मैच के दौरान एंट्री की थी। हालांकि, उनकी फुल टाइम एंट्री नहीं हुई थी। वो सिर्फ एक बार के लिए नज़र आई थीं। उन्होंने 30वें स्थान पर आकर बवाल मचाया था और 11 स्टार्स को मिलकर उन्हें एलिमिनेट करना पड़ा। जैक्स को फिर से फैंस एक्शन में देखना चाहते हैं। नाया की फुल-टाइमर के तौर पर WWE में वापसी होती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment