"मैंने आपको देख लिया था"- WWE दिग्गज ने अपने नन्हे फैन को दिया दिल छू लेने वाला मैसेज

Ujjaval
WWE SmackDown में शार्लेट फ्लेयर को बड़ी जीत मिली थी
WWE SmackDown में शार्लेट फ्लेयर को बड़ी जीत मिली थी

Charlotte Flair: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) इन-रिंग एक्शन में नज़र आई थीं। उन्होंने लेसी एवंस (Lacey Evans) का सामना किया था। यह मैच काफी शानदार रहा था। अब शार्लेट फ्लेयर ने शो के बाद एक खास फैन को धन्यवाद कहते हुए सभी का दिल जीता।

SmackDown के आखिरी एपिसोड में एक छोटे फैन ने बोर्ड पर शार्लेट फ्लेयर के लिए खास मैसेज लिखा था। इसी चीज़ को लेकर एक फैन ने ट्वीट किया था और बताया था कि उन्हें यह चीज़ पसंद आई। साथ ही उन्होंने शार्लेट फ्लेयर को भी टैग किया। बच्चे ने साइन बोर्ड में लिखा था,

"मैंने घर के काम द्वारा कमाए हुए पैसे शार्लेट फ्लेयर को देखने के लिए खर्च किए हैं।"

शार्लेट फ्लेयर की नज़र इस ट्वीट पर गई और उन्होंने छोटे फैन को दिल छू लेने वाला संदेश दिया। उन्होंने यहां अपने फैन की धन्यवाद भी कहा। उन्होंने अपने ट्वीट द्वारा कहा,

"मैंने आपको देख लिया था!!! आने के लिए धन्यवाद।"

आप नीचे फैन का खास साइन बोर्ड और शार्लेट फ्लेयर का ट्वीट देख सकते हैं

WWE SmackDown के एपिसोड में Charlotte Flair को मिली बड़ी जीत

शार्लेट फ्लेयर ने SmackDown के एपिसोड में लेसी एवंस के खिलाफ मैच लड़ा था। यह मैच काफी जबरदस्त साबित हुआ था। मैच में फ्लेयर ने तगड़ा प्रदर्शन किया और अंत में लेसी को फिगर 8 लेग लॉक में फंसाया। इसपर एवंस ने हार मान ली और फ्लेयर को बड़ी जीत मिली। मैच के बाद ओस्का ने एंट्री की। WWE विमेंस चैंपियन ने आकर शार्लेट पर हमला किया और फिर चली गईं।

आपको बता दें कि अगले हफ्ते शार्लेट फ्लेयर और ओस्का के बीच WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। दोनों ही स्टार्स के बीच बड़ा इतिहास रहा है। ऐसे में अब उन्हें दोबारा आमने-सामने देखना रोचक रहेगा। इस मैच के नतीजे पर सभी की नज़रें होंगी क्योंकि बियांका ब्लेयर भी टाइटल शॉट के लिए लाइन में खड़ी हुई हैं। वो जरूर इस मुकाबले के विजेता को चैलेंज कर सकती हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment