13 बार के चैंपियन की बॉडी देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान, सोशल मीडिया पर तस्वीर डालकर WWE रिंग में वापसी के दिए संकेत

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने पोस्ट की खास तस्वीर
WWE सुपरस्टार ने पोस्ट की खास तस्वीर

Charlotte Flair: WWE रिंग में शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) की वापसी की खबरें लगातार चल रही हैं। इस समय वो अपने करियर की सबसे बेस्ट शेप में दिख रहीं है। इस बार तो उनकी फीजिक देखकर आप हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी एक खास तस्वीर पोस्ट की।

Ad

इस साल मई में WrestleMania Backlash इवेंट का आयोजन हुआ था। रोंडा राउजी के खिलाफ फ्लेयर ने इस शो में SmackDown विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की थी। उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। Money in the Bank में लिव मॉर्गन ने राउजी के ऊपर कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया था।

फ्लेयर इसके बाद WWE रिंग में नज़र नहीं आईं। शायद इंजरी के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा था। अब फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खैर फ्लेयर ने इस बार ट्रेनिंग करते हुए एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की। रोड टू WrestleMania 39 को लेकर अब उन्होंने गहमागहमी फैला दी। रिंग में वापसी के लिए अब वो तैयार नज़र आ रही हैं। ये लुक आपने उनका पहले कभी नहीं देखा होगा।

Ad

WWE रिंग में शार्लेट फ्लेयर की वापसी कब होगी?

WWE ने भी फ्लेयर की वापसी के लिए बड़ा प्लान बनाया होगा। अगले साल जनवरी में Royal Rumble का आयोजन होगा। इस शो में फ्लेयर वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकती हैं। वापसी के बाद उनका मुकाबला किसके साथ होगा ये देखने वाली बात होगी। कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में फ्लेयर ने कहा था कि वो Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर को टक्कर देंगी। शायद वापसी के बाद इन दोनों की राइवलरी शुरू हो सकती है। फैंस को इस राइवलरी में बहुत मजा आएगा।

ब्लेयर को भी WWE ने अभी तक अच्छा पुश दिया। WWE में 13 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप फ्लेयर भी हासिल कर चुकी हैं। विमेंस डिवीजन में उनका बहुत बड़ा नाम हैं। विंस मैकमैहन ने हमेशा उन्हें पुश दिया। अब देखना होगा कि ट्रिपल एच के राज में उनका करियर कैसा रहेगा। उम्मीद के मुताबिक ट्रिपल एच भी उन्हें तगड़ा पुश देंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications