WWE WrestleMania 39 में चैंपियनशिप मैच से पहले दिग्गज ने किया लुक में बदलाव, जबरदस्त बॉडी देखकर आप हो जाएंगे हैरान

Pankaj
 WWE WrestleMania 39 में होगा तगड़ा मुकाबला
WWE WrestleMania 39 में होगा तगड़ा मुकाबला

Charlotte Flair: WWE WrestleMania 39 से पहले शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) का नया लुक सामने आ गया। उन्होंने वर्कआउट करते हुए एक वीडियो रिलीज किया। उनकी फिजिक जबरदस्त इसमें लग रही है।

Ad

WrestleMania 39 में शार्लेट फ्लेयर का बड़ा मैच होगा। वो अपनी SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी। रिया ने इस साल विमेंस रॉयल रंबल मैच जीता था। इसके बाद उन्होंने फ्लेयर को मेनिया में मैच के लिए चुनौती दी। कंपनी ने अभी तक इन दोनों की राइवलरी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया है। दोनों के बीच काफी एक्शन भी देखने को मिला। रिया कई बार फ्लेयर को हराने का दावा कर चुकी हैं। कहा भी जा रहा है कि रिप्ली नईं चैंपियन बन जाएंगी। खैर ये बात तो कुछ दिन बाद पता चल जाएगी।

शार्लेट फ्लेयर ने इस बार फैंस को दिखाया कि वो अपनी फिजिक पर कितना काम कर रही हैं। उनकी बॉडी जबरदस्त लग रही हैं। उनका बैकसाइड देखकर आप हैरान हो सकते हैं। उन्होंने इसके जरिए रिया रिप्ली को बता दिया कि वो मेनिया में मैच के लिए एकदम तैयार हैं।

Ad

शार्लेट फ्लेयर ने लंबे ब्रेक के बाद पिछले साल 30 दिसंबर को हुए SmackDown के एपिसोड में वापसी की थी। वापसी के तुरंत बाद उन्होंने रोंडा राउजी को SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी। फ्लेयर ने आसानी से रोंडा को हराकर टाइटल जीत लिया। तब से उनका टाइटल रन जबरदस्त चल रहा है।

क्या WWE WrestleMania 39 में शार्लेट फ्लेयर की हार होगी?

शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली के बीच अच्छा मैच देखने को मिलेगा। इस मैच में कुछ ना कुछ सरप्राइज जरूर मिलेगा। वैसे रिप्ली को फ्लेयर को हराना बहुत मुश्किल होगा। रिया को WWE द्वारा अब पुश दिया जा रहा हैं। इस लिहाज से भी देखा जाए तो वो चैंपियन बन सकती हैं। रिप्ली इस समय जजमेंट डे ग्रुप में रहते हुए अच्छा काम कर रही हैं। फ्लेयर को फिन बैलर, डॉमिनिक मिस्टीरियो और डेमियन प्रीस्ट से भी सावधान रहना होगा। ये तीनों सुपरस्टार्स आकर मैच में दखलअंदाजी कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications