शार्लेट फ्लेयर ने अपने पूर्व पति द्वारा दी गई शारीरिक यातनाओं पर बात की

शार्लेट फ्लेयर अपने जीवन में बहुत सी कठिनाइयों से गुज़र चुकी हैं। उन्होंने अपने जीवन में दर्द, ट्रेजेडी और दुःख सभी चीज़ें झेलीं हैं। शार्लेट ने अपने पूर्व पति की कुछ भुला देने वाली यादों का खुलासा किया और बताया कि कैसे वह शराब पीकर गाली-गलौज करते थे और उनके भाई रीड के साथ ड्रग्स लिया करते थे। शार्लेट फ्लेयर शुरू से ही WWE में सुपरस्टार नहीं रहीं हैं। एक समय ऐसा था जब वह एश्ली नाम की एक लड़की थी जिनकी शादी रिकी जॉनसन नाम के आदमी से हुई थी। फ्लेयर और जॉनसन की रिलेशनशिप काफी मुश्किलों में रही थी और उन्हें कई बार अलग-अलग घटनाओं के लिए ट्रायल पर भी जाना पड़ा था। 2010 में दोनों कपल ने शादी की थी, लेकिन 2011 में ही उन्होंने तलाक ले लिया था। लेकिन उस समय ने शार्लेट के जीवन में कुछ कड़वी यादें भर दीं। उनकी आने वाली किताब "सेकंड नेचर: द लेगेसी ऑफ़ रिक फ्लेयर एन्ड राइज ऑफ़ शार्लेट" में उन्होंने खुलासा किया है कि कपल का साथ में बेहद खराब टाइम रहा था। रैसलिंग आब्जर्वर ने उस किताब का एक अंश रिलीज़ किया जिसमें उनकी कुछ बुरी यादें सामने आईं। रिकी जॉनसन UNC-चैपल हिल के एक स्टूडेंट थे जिसके चलते शार्लेट को उनके साथ रहने के लिए अपनी डिवीज़न 1 वॉलीबॉल स्कॉलरशिप को छोड़ना पड़ा था। शार्लेट ने बताया कि जॉनसन डॉक्टर जेकिल्ल और मिस्टर ह्यदे की तरह थे क्योकि एक समय में वह आपके सपनो के राजकुमार थे तो दूसरे ही मोमेंट पर आपके लिए आतंक। उनकी आने वाली बुक के एक पैराग्राफ में उन्होंने बताया, "रिकी ने मेरे ऊपर हाथ चलाना ऐसे शुरू कर दिया जैसे कोई स्ट्रीट फाइट चल रही है। वह चिल्लाते थे और उनके मुक्के आकर मेरी बाहों में लगते थे। मैं सभी पंच को रोकने में सफल होती थी लेकिन उन्होंने एक बार मेरी पसली में एक पंच मारा था। मेरी सांस रुक गई थी, लेकिन वह नहीं रुके।। उन्होंने मेरे सिर पर पंच किया...और मेरी आंखों में आंसू आ गए। ऐसा क्या हो गया कि बात यहां तक पहुंच गई? ऐसा क्यों हो रहा था ? मैं उन्हें रोक पाने के लिए और इसका अंत करने के लिए मजबूत क्यों नहीं थी?" किताब के अनुसार जॉनसन की ड्रग की परेशानी भी थी और जॉनसन शार्लेट के भाई रीड के साथ ड्रग लिया करते थे। शार्लेट के भाई रीड की ड्रग ओवरडोज़ से 2013 में मौत हो गई थी। शार्लेट और रिक फ्लेयर ढेर सारी किताबें बेचेंगे क्योंकि इन अंशों से लग रहा है कि इन किताबों में काफी ज्यादा कंटेंट है, जिसमें फैंस को दिलचस्पी रहेगी। शार्लेट फ्लेयर WWE की टॉप रैसलर हैं लेकिन इस किताब को रिलीज़ कर वह दूसरे महिलाओं को भी ताकत और साहसी बनने की प्रेरणा दे रही हैं और वह रियल लाइफ में भी सुपरस्टार हैं। शार्लेट फ्लेयर शायद WWE में मौजूद सबसे साहसी महिला हैं। उनके जीवन में ढेर सारी कठिनाइयां आईं हैं और इसके बाद भी उन्होंने यह मक़ाम हासिल किया है। शार्लेट को लाखों फैंस पसंद करते हैं, सिर्फ इसलिए नहीं क्योंकि वह रिक फ्लेयर की बेटी हैं बल्कि इसलिए क्योंकि वह शानदार एंटरटेनर हैं। उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। लेखक: एल आरोन वर्बल, अनुवादक: मनु मिश्रा

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications