WWE SummerSlam 2024 में वापसी करने वाले पहले दिग्गज का नाम आया सामने? 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने बड़े संकेत देकर भरी हुंंकार

WWE
क्या WWE SummerSlam 2024 में फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज? (Photos: WWE.com)

Charlotte Flair Teases Return SummerSlam: WWE SummerSlam 2024 का आयोजन 3 अगस्त को होगा। हमेशा की तरह कंपनी द्वारा शो में फैंस को बड़ा सरप्राइज मिलेगा। किसी ना किसी दिग्गज की वापसी जरूर होगी। अब लिस्ट में एक नाम संभावित तौर पर सामने आ गया है। 14 बार की वर्ल्ड चैंपियन शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) की एंट्री इस प्रीमियम लाइव इवेंट में हो सकती है।

कंपनी में इस समय कई स्टार्स इंजरी के कारण बाहर चल रहे हैं। रोमन रेंस WrestleMania XL के बाद से अभी तक WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। कुछ स्टार्स अपनी पर्सनल दिक्कतों की वजह से एक्शन से बाहर हैं।

पिछले साल दिसंबर में शार्लेट फ्लेयर को ACL इंजरी के कारण बाहर होना पड़ा था। कई रिपोर्ट्स में इसके बाद कहा गया कि इस साल समर की सबसे बड़ी पार्टी में फ्लेयर वापसी करेंगी। उन्होंने अब इंस्टाग्राम में अपनी वापसी के संकेत दिए हैं। शार्लेट ने पिछले साल SummerSlam की अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने शाही क्रैनबेरी लाल पोशाक पहनी है। आप उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी नीचे देख सकते हैं।

PHOTO: शार्लेट फ्लेयर इंस्टाग्राम स्टोरी
PHOTO: शार्लेट फ्लेयर इंस्टाग्राम स्टोरी

WWE SummerSlam 2023 में शार्लेट फ्लेयर को मिली थी करारी हार

SummerSlam 2023 में WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए बियांका ब्लेयर, शार्लेट फ्लेयर और ओस्का के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ था। ब्लेयर ने ये मुकाबला जीता था। फ्लेयर कंपनी में अपना 15वां टाइटल जीतने से चूक गईं थीं।

शार्लेट फ्लेयर को बाहर गए हुए लंबा टाइम हो गया है। अब उनकी वापसी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इस साल SummerSlam में उनकी वापसी तय लग रही है। SummerSlam 2024 में बेली अपनी WWE विमेंस चैंपियनशिप को नाया जैक्स के खिलाफ डिफेंड करेंगी। इस मुकाबले के बाद फ्लेयर की एंट्री फैंस को देखने को मिल सकती है।

फ्लेयर के अलावा रोमन रेंस भी इस शो में धमाकेदार वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक कर सकते है। रेंस की गैरमौजूदगी में सिकोआ ने ब्लडलाइन पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है। सोचिए अगर शार्लेट और रेंस की वापसी हो गई तो कितना मजा आएगा। फैंस खुशी के चलते अपनी जगह से उछलने को मजबूर हो जाएंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now