WWE न्यूज: शार्लेट फ्लेयर को WWE में नया निकनेम दिया गया

Image result for charlotte flair

शार्लेट फ्लेयर अब तक 'द क्वीन' के नाम से जानी जाती थीं लेकिन अब यह बहुत जल्द ही बदलने वाला है। शार्लेट के नए नाम का खुलासा उनकी नई टी-शर्ट से हुआ है। हम सब जानते हैं कि शॉन माइकल्स को मिस्टर रैसलमेनिया कहा जाता था। उसी तरह शार्लेट फ्लेयर को अब मिस रैसलमेनिया का नाम दिया जा रहा हैं।

Ad

आज कल शार्लेट फ्लेयर काफी सुर्ख़ियों में हैं। काफ़ी समय से बैकी लिंच और रोंडा राउजी के साथ वो फ्यूड में है। रैसलमेनिया में इन तीनों के बीच ट्रिपल थ्रैट मैच होने वाला है। लेकिन पिछले हफ्ते स्मैकडाउन में वो स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन भी बन गई हैं।अब उन्हें एक नई भूमिका मिल गई है।

इस हफ्ते स्मैकडाउन लाइव में फैटल 4वें मैच होने वाला था। जिसकी विजेता असुका के साथ रैसलमेनिया 35 में स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए लड़ने वाली थी। लेकिन WWE ने ना केवल ये मैच रद्द किया बल्कि असुका और शार्लेट फ्लेयर के बीच स्मैकडाउनविमेंस चैंपियनशिप के लिए एक मैच का एलान कर दिया। शार्लेट फ्लेयर वह मैच जीत कर आठवीं बार विमेंस चैंम्पियन बनीं। ये एक ऐसा मुकाम है जो अब तक किसी और के द्वारा नहीं प्राप्त किया गया है।

यह बात हम सभी जानतें हैं कि WWE ने विमेंस रिवोल्यूशन को शार्लेट फ्लेयर पर केंद्रित रखा है। पहले NXT में फिर WWE के मुख्य इवेंट में। क्योंकि शार्लेट फ्लेयर फिलहाल WWE की सबसे सर्वश्रेष्ठ विमेन हैं। यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं है कि WWE ने 'मिस रैसलमेनिया' का उपाधि शार्लेट फ्लेयर को दी।

शार्लेट फ्लेयर को यह नाम देकर WWE ने यह बात साफ़ कर दी है कि शार्लेट फ्लेयर आज के ज़माने की शॉन माइकल्स हैं, जो हमेशा बड़े मुक़ाबलों में अच्छा प्रदर्शन करते थे।

शार्लेट की नई टी-शर्ट

'मिस रैसलमेनिया' की उपाधि दिए जाने का मतलब है कि शार्लेट फ्लेयर अब से हर रैसलमेनिया में एक एहम भूमिका में पाई जाएंगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications