WWE रॉ (Raw) का अगले हफ्ते का एपिसोड बहुत ही धमाकेदार होगा। Raw विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगी। इस बार वो अपने टाइटल को नाया जैक्स (Nia Jax) के खिलाफ डिफेंड करेंगी। फ्लेयर के पास इस बार बहुत बड़ी चुनौती होगी। इस हफ्ते नाया जैक्स ने मौजूदा चैंपियन फ्लेयर को हराया था और बहुत ही खतरनाक रूप में जैक्स नजर आईं थी।WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर एक्शन में नजर आएंगीनाया जैक्स ने अपने लुक में भी बदलाव कर लिया हैं और वो अब अपने प्रतिद्वंदी के लिए खतरनाक साबित हो रही हैं। इस हफ्ते शुरू से ही Raw में नाया जैक्स ने फ्लेयर को अपना निशाना बनाया था। दोनों के बीच अच्छा मैच भी हुआ। हालांकि ये मैच विवादों में ज्यादा रहा। इस मैच में कई अलग तरह के दृश्य दिखाए गए थे जो किसी को पसंद नहीं आए। खैर नाया ने पिन कर के फ्लेयर को हरा दिया। ये देखकर सभी लोग चौंक गए थे। 6 सितंबर को होने वाले रेड ब्रांड के एपिसोड के लिए WWE ने दो हाई प्रोफाइल मैचों का ऐलान कर दिया है। फ्लेयर और नाया जैक्स के बीच रीमैच देखने को मिलेगा। इस बार चैंपियनशिप के लिए ये मुकाबला होगा। Raw टैग टीम चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर का मैच भी अगले हफ्ते फैंस को देखने को मिलेगा। न्यू डे, वाइकिंग रेडर्स, अली और मंसूर, लूचा हाउस पार्टी, मेस और टी-बार, जिंदर महल और वीर, एजे स्टाइल्स और ओमोस इस मैच का हिस्सा रहेंगे। इस मैच में जो भी जीतेगा वो रैंडी ऑर्टन और रिडल को चुनौती पेश करेगा। Monday on #WWERaw! 👸 @MsCharlotteWWE defends against @NiaJaxWWE 👊 7-Team Tag Team Turmoil Match to determine #RKBro's next challengers... and MORE! pic.twitter.com/VAOplP4Dij— WWE (@WWE) September 4, 2021वैसे इस हफ्ते नाया जैक्स और फ्लेयर के बीच जो मैच हुआ वो काफी अलग था। सोशल मीडिया पर इस मैच के बारे में कई दिग्गजों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। मैच के दौरान कुछ ऐसी चीजें हुई जो किसी को समझ नहीं आई। नाया जैक्स की जीत ने और भी सभी को चौंका दिया। अब इस हफ्ते एक अच्छा मैच फैंस देखना चाहते हैं। वैसे नाया जैक्स को हराना काफी मुश्किल फ्लेयर के लिए होगा। नाया जैक्स ने इस हफ्ते अपनी ताकत का खूब इस्तेमाल किया।