14 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने 106 दिन बाद WWE टीवी पर लड़ा पहला मैच, शानदार जीत हासिल करने बाद भी दुश्मन ने किया धराशाई

Pankaj
WWE SmackDown में दिग्गज ने लड़ा मैच
WWE SmackDown में दिग्गज ने लड़ा मैच

Charlotte Flair: WWE SmackDown में इस हफ्ते शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) एक्शन में नज़र आई। WWE टीवी पर करीब 106 दिन बाद उन्होंने मैच लड़ा और जीत हासिल की।

Ad

WWE WrestleMania 39 में शार्लेट फ्लेयर का मुकाबला रिया रिप्ली के साथ हुआ था। उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले टीवी पर 10 मार्च को उन्होंने अपना अंतिम मैच लड़ा था। वहां पर उन्होंने सबमिशन के जरिए शॉट्ज़ी को हराया था। इसके बाद उन्होंने एक बार हाउस शो में मैच लड़ा था।

ब्लू ब्रांड के एपिसोड में फ्लेयर और लेसी एवंस के बीच मैच हुआ। ये मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चला। फ्लेयर ने शुरूआत से अंत तक अपना दबदबा बनाया था। फ्लेयर ने सबमिशन के जरिए अंत में एवंस को धराशाई कर दिया और मुकाबला जीत लिया। मैच जीतने के बाद भी फ्लेयर ने एवंस के ऊपर अपना गुस्सा निकाला।

Ad

ओस्का ने इसके बाद एंट्री की और शार्लेट फ्लेयर पर अटैक किया। फ्लेयर ने कुछ हफ्ते पहले ही ब्लू ब्रांड के एपिसोड में वापसी की थी। उन्होंने तुरंत ही ओस्का को टाइटल मैच के लिए चुनौती पेश कर दी थी। हालांकि कंपनी के इस फैसले पर फैंस ने नाराजगी भी जताई थी। खैर अब फ्लेयर को टाइटल मैच मिल गया है।

WWE Night of Champions में Asuka ने हासिल की थी बड़ी जीत

Money in the Bank 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 1 जुलाई को लंदन में होगा। यहां ओस्का और शार्लेट फ्लेयर के बीच WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। उम्मीद के मुताबिक दोनों के बीच धमाकेदार मैच देखने को मिलेगा। फ्लेयर ने अगर टाइटल जीता तो फिर वो कुछ बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगी। हालांकि ओस्का को हराना उनके लिए आसान नहीं होगा। ओस्का ने WWE Night of Champions में बियांका ब्लेयर को हराकर Raw विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। ब्लेयर 420 दिन तक चैंपियन रहीं थी। ओस्का और फ्लेयर की राइवलरी में बहुत मजा फैंस को आएगा। दोनों के बीच अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में भी बवाल देखने को मिल सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications