शार्लेट फ्लेयर की वापसी पर बड़ा अपडेट

पिछले कुछ समय से शार्लेट फ्लेयर WWE टेलीविजन से बाहर चल रही है। वो तब से बाहर हैं जब से कार्मेला के खिलाफ वो स्मैकडाउन चैंपियनशिप हार गई थी। उनकी सर्जरी हुई थी। और अभी इसी की वो रीकवर कर रही है। लेकिन अब 6 बार की चैंपियन शार्लेट ने इस बात का खुलासा किया है कि वो कब वापस आएंगी। रैसलमेनिया में शार्लेट फ्लेयर ने असुका की ना हारने वाली स्ट्रीक तोड़ दी थी। उन्होंने टाइटल अपने नाम किया था। लेकिन इसके दो हफ्ते बाद वो टाइटल हार गई थी। कार्मेला ने मनी इन द बैंक कॉन्ट्रेैक्ट कैश इन किया था। रीमैच के लिए इसके बाद शार्लेट फ्लेयर तैयार नहीं हो पाई थी। हाल ही में वो एक एपिसोड में शामिल हुई थी जहां उन्होंने ये बताया कि वो 31 जुलाई को रिंग में वापसी करेंगी।

Ad
youtube-cover
Ad


इस साल वैसे शार्लेट फ्लेयर के कुछ अच्छा नहीं रहा है। वो इंजरी से काफी जूझ रही है। कई बार उन्हें चोट लगती रही है। इस बारे में भी उन्होंने बहुत कुछ कहा।

youtube-cover
Ad


बैकलैश के बाद से वो टेलीविजन में नजर नहीं आई है। 19 जून को उनकी सर्जरी हुई थी। वो अभी आराम कर रही है।

दो हफ्ते बाद शार्लेट फ्लेयर एक्शन में नजर आएंगी। समरस्लैम में उनका बड़ा मैच हो सकता है। ये एक अच्छी शुरूआत भी होगी। यहां से वो समरस्लैम के लिए मैच बिल्ड कर सकती हैं। शार्लेट फ्लेयर के अलावा रैंडी ऑर्टन भी थे। हालांकि एक्सट्रीम रूल्स में उन्होंने वापसी कर ली है। इसके अलावा डीन एंब्रोज और जेसन जॉर्डन भी है जो वापसी करेंगे। रूबी रायट, गोल्डस्ट और टमिना भी इंजरी से जूझ रही है। एक्सट्रीम रूल्स में असुका को हराकर कार्मेला ने एक बार फिर विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की। अब ये देखने वाली बात होगी जब शार्लेट फ्लेयर आएंगी तो वो किसे चैलेंज करेंगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications