इस हफ्ते रॉ में सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर का सामना नाया जैक्स के साथ हुआ था। नाया जैक्स इस मैच में शार्लेट पर भारी पड़ी। ये मैच भी नाया जैक्स ने जीता। इस मैच में नाया ने शार्लेट की हालत खराब कर दी थी। मैच के दौरान शार्लेट दो बार सिर के बल नीचे गिरी। जिस कारण उन्हें थोड़ा बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा था। इन दोनों घटनाओं को देखने के बाद डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में ये कहा है कि शार्लेट को कोई इंजरी नहीं आई है, वो ठीक हैं। Here's a slow-motion of Nia Jax botching and dropping Charlotte Flair on her head from tonight's #WWE #Raw pic.twitter.com/02ayFa2wJq — PRO WRESTLING NEWS? (@WRESTLINGxxNEWS) April 11, 2017 pic.twitter.com/zfSoheWBr1 — WrestlinGifs (@WrestlinGifs) April 11, 2017 WWE रोस्टर में आने के बाद शार्लेट चार बार विमेंस चैंपियनशिप का टाइटल भी अपने नाम कर चुकी है। इसके अलावा उन्होंने एक बार डीवाज टाइटल अपने नाम किया है। शार्लेट ने सबसे ज्यादा बार चैंपियनशिप जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम भी किया है। वो फिलहाल अपने पिता रिक फ्लेयर की राह में चल पड़ी है। रिक फ्लेयर 16 बार वर्ल्ड चैंपियन बने थे। इस मैच में जो पहला खतरनाक मूव था, जिससे उनके शोल्डर में काफी प्रभाव पड़ा। इसके बाद नाया ने उनकी गर्दन और सिर को मोड़ भी दिया था। वहीं दूसरी बार तब हुआ जब वो रोप वे के ऊपर से रिंग के बाहर खड़ी नाया जैक्स के ऊपर अपने ही अंदाज में कूद गई। नाया जैक्स की पोजिशन इसमें कुछ अच्छी नहीं थी, उन्होंने अपने हाथ ऊपर कर दिए थे। यहीं वजह थी कि शार्लेट का मुंह पहले फ्लोर से टकरा गया। लेकिन मैल्टजर के अनुसार सब कुछ ठीक है। कोई भी इंजरी उन्हें नहीं आई है। सुपरस्टार शेकअप में शार्लेट अब रॉ से स्मैकडाउन में चली गी है। नाया जैक्स अभी भी रॉ में ही हैं। आगे इन दोनों के बीच अब कोई मैच नहीं होगा।