Famous Couples Fans Want to See Together in Match: WWE में इस समय कई सारे कपल मौजूद हैं। WWE स्टार्स साल में ज्यादातर समय रेसलिंग करते हैं और इसी वजह से निजी जीवन के लिए समय निकाल पाना मुश्किल होता है। हालांकि, अगर सुपरस्टार्स का जीवन साथी भी कोई रेसलर हो, तो चीज़ें बहुत आसान हो जाती हैं। इस समय WWE में कई लोकप्रिय कपल मौजूद हैं लेकिन उन्होंने रिंग में साथ मिलकर ज्यादा काम नहीं किया है, वहीं कुछ कभी रिंग में साथ नज़र नहीं आए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 फेमस कपल के बारे में बात करेंगे, जिन्हें फैंस साथ मिलकर मैच लड़ते हुए देखना चाहेंगे। 3- Johnny Gargano और Candice LeRae कई बार WWE टीवी पर साथ नज़र आ चुके हैं View this post on Instagram Instagram Postजॉनी गार्गानो और कैंडिस लेरे की जोड़ी से फैंस अच्छे से परिचित होंगे। दोनों ने काफी सालों पहले शादी की थी और इसके बाद से वो साथ हैं। कैंडिस और जॉनी ने मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से कभी साथ में मैच नहीं लड़ा लेकिन NXT में द वे फैक्शन में रहते हुए वो काफी बार साथ में टीम बनाकर विरोधियों को धूल चटा चुके हैं। मेन रोस्टर पर जॉनी और कैंडिस को कई बार बैकस्टेज सैगमेंट में देखा गया है। इन सभी चीज़ों के बावजूद WWE को उन्हें रिंग में लाने की जरूरत है। गार्गानो और लेरे दोनों को फैंस द्वारा पसंद किया जाता है और उन्हें अंडरडॉग माना जाता है। इसी वजह से WWE को उन्हें साथ लाना चाहिए और किसी हील टीम के खिलाफ बुक करना चाहिए। इससे दोनों ही रेसलर्स को बहुत फायदा होगा। WWE चाहे, तो द वे फैक्शन का रिटर्न करा सकता है। 2- Andrade और Charlotte Flair WWE में कभी साथ काम नहीं कर पाए हैं View this post on Instagram Instagram Postएंड्राडे और शार्लेट फ्लेयर काफी सालों से साथ हैं और डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। फ्लेयर और एंड्राडे दोनों की इन-रिंग स्किल्स काफी अच्छी है। हालांकि, अभी तक वो साथ काम करते हुए नज़र नहीं आए हैं। एंड्राडे हर चीज़ में आगे हैं लेकिन माइक स्किल्स के मामले में वो संघर्ष करते हैं और इस चीज़ में शार्लेट फ्लेयर उनकी मदद कर सकती हैं। शार्लेट फ्लेयर के पास सालों का अनुभव है और वो WWE इतिहास की सबसे बड़ी विमेंस स्टार्स में से एक हैं। इस वजह से अगर वो एंड्राडे के साथ काम करती हैं, तो उन्हें बहुत फायदा होगा। अच्छी चीज़ यह है कि एंड्राडे और फ्लेयर की जोड़ी हील के तौर पर भी काम कर सकती है और कंपनी में अमूमन हील कपल ढूंढना बहुत मुश्किल होता है। 1- मोंटेज़ फोर्ड और बियांका ब्लेयर को दोबारा WWE रिंग में साथ देखना काफी ज्यादा खास होगा View this post on Instagram Instagram Postमोंटेज़ फोर्ड और बियांका ब्लेयर की जोड़ी काफी पसंद की जाती है। मोंटेज़ अपने WWE करियर के दौरान टैग टीम डिवीजन में काम करते हुए नज़र आए हैं। उनकी एंजेलो डॉकिंस के साथ स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स टैग टीम काफी चर्चा का विषय रहती है। उनकी पत्नी बियांका ब्लेयर मौजूदा समय के विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक हैं। दोनों ने अभी तक दो बार मेन रोस्टर पर साथ मिलकर काम किया है और दोनों में उन्हें जीत मिली है। बियांका ब्लेयर और मोंटेज़ फोर्ड आखिरी बार बतौर टीम 2021 में रिंग में नज़र आए थे। दोनों ही स्टार्स का समय के साथ कद काफी बढ़ गया है और उन्हें अब साथ देखना जरूर रोचक रहेगा। WWE आने वाले समय में किसी तरह की कपल vs कपल स्टोरीलाइन की शुरुआत करके दोनों को साथ बुक कर सकता है। फैंस इन दोनों स्टार्स को पसंद करते हैं और इसी वजह से जब वो साथ आएंगे, तो सभी की प्रतिक्रिया देखने लायक होगी।