Chelsea Green: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2023) में कई सुपरस्टार्स की वापसी हुई। विमेंस Royal Rumble मैच में चेल्सी ग्रीन (Chelsea Green) ने वापसी करके सभी फैंस को चौंका दिया। काफी समय से उनकी वापसी की खबरें सामने आ रही थी और आखिर उन्होंने रिटर्न कर लिया। चेल्सी ग्रीन और उनके पति मैट कार्डोना (Matt Cardona) ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी।WWE Royal Rumble 2023 में चेल्सी ग्रीन ने वापसी करके रचा इतिहासMatt Cardona@TheMattCardonaHOT MESS IS BACK! #RoyalRumble113765HOT MESS IS BACK! #RoyalRumble https://t.co/9y5CEpdyzlविमेंस Royal Rumble मैच शानदार रहा और यहां चेल्सी ग्रीन को वापसी पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली। उन्होंने 20वें स्थान पर एंट्री की लेकिन वो आसानी से एलिमिनेट हो गईं। आपको बता दें कि एंट्री करते हुए रिया रिप्ली ने उन्हें तुरंत रिंग के बाहर कर दिया। बाद में WWE अनाउंसर माइकल कोल ने बताया कि चेल्सी ग्रीन ने अपनी वापसी पर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।वो सबसे जल्दी एलिमिनेट होने वाली विमेंस स्टार बनी हैं। वो इस विमेंस रंबल मैच के इतिहास में सबसे कम समय (5 सेकंड्स) में बाहर होने वाली रेसलर बन गई हैं। खैर, चेल्सी ग्रीन और उनके पति मैट कार्डोना ने रिटर्न पर प्रतिक्रिया दी है। ग्रीन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'धन्यवाद! आप लोग सबसे अच्छे हो।'यह रहा चेल्सी ग्रीन का एक फैन को दिया गया जवाब:CHELSEA GREEN@ImChelseaGreenTHANK YOU!You guys are the best. youtu.be/IfYA-T_LPic twitter.com/zackietan22/st…Daren Zachary Call@ZackieTan22Big Shout out to @ImChelseaGreen on her big return. Chelsea used us for the last 2 years for her entrance and it was so much fun writing her theme song. Forever in the @DownstaitBand family #hotmess1567Big Shout out to @ImChelseaGreen on her big return. Chelsea used us for the last 2 years for her entrance and it was so much fun writing her theme song. Forever in the @DownstaitBand family #hotmessTHANK YOU!You guys are the best. youtu.be/IfYA-T_LPic twitter.com/zackietan22/st…पूर्व WWE सुपरस्टार मैट कार्डोना (जैक रायडर) अपनी पत्नी की वापसी पर खुश दिखाई दिए। उन्होंने तारीफों के पुल बांधते हुए ट्वीट में लिखा, "WWE में वापसी के बाद अपनी पहली नाईट पर चेल्सी ग्रीन ने नया Royal Rumble रिकॉर्ड बना दिया! मुझे आपके ऊपर गर्व है!!!"यह रहा मैट कार्डोना का ट्वीट:Matt Cardona@TheMattCardonaIn her first night back in @WWE, @ImChelseaGreen has already set a new #RoyalRumble record! I’m so proud of you babe!!! I love you.15610869In her first night back in @WWE, @ImChelseaGreen has already set a new #RoyalRumble record! I’m so proud of you babe!!! I love you.चेल्सी का रिटर्न ऐतिहासिक रहा है और उम्मीद है कि वो बाद में अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए विमेंस डिवीजन में बड़ा नाम बनाएंगी। WWE में उनका लगभग 21 महीनों बाद रिटर्न हुआ। उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट पर काम करते हुए बड़ा सुधार किया है और उनका कद पहले से बढ़ गया है।चेल्सी ग्रीन अब वापसी के बाद किस ब्रांड पर जाती हैं, यह देखने वाली बात होगी। WWE उन्हें जरूर ही अच्छी तरह पुश देना चाहेगा। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।