1 मई को होने वाले RAW के बाद WWE में नजर नहीं आएंगे सुपरस्टार क्रिस जैरिको

IBT के अनुसार, क्रिस जैरिको 1 मई को होने वाले रॉ के एपिसोड के बाद अस्थायी तौर पर WWE से चले जाएंगे। ये रॉ का एपिसोड पेबैक के बाद पहला एपिसोड होगा। पेबैक में क्रिस जैरिको को यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए केविन ओवंस का सामना करना है। 13 फरवरी को क्रिस जैरिको और केविन ओवंस ने रॉ के एपिसोड में अपनी दोस्ती को सैलिब्रेट करने के लिए फैस्टेवल ऑफ फ्रैंडशिप का आयोजन किया था लेकिन यहां पर केविन ओवंस ने जैरिको पर बुरी तरह हमला कर दिया था। यहीं से इन दोनों के बीच फिउड की शुरूआत हो गई थी। रैसलमेनिया 33 में फिर इन दोनों के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला हुआ था। यहां पर जैरिको को केविन ओवंस ने हरा दिया था। फिलहाल सुपरस्टार शेकअप के बाद केविन ओवंस अब स्मैकडाउन में आ चुके है। जैरिको 1 मई को होने वाले एपिसोड के बाद नजर नहीं आएंगे। वो अपने बैंड फोजी के साथ काम करेंगे। इसके बाद का शिड्यूल भी उनके बारे में पता नहीं है। रिंग में वो फिर कब वापसी करेंगे ये किसी को नहीं पता। रैसलिंग ऑर्व्जवर न्यूजलैटर के अनुसार, शायद इसके बाद वो जून के अंतिम में रिंग में वापसी करेंगे। क्रिस जैरिको ने इस रविवार को होने वाले पेबैक के लिए केविन ओवंस को यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया है। अब ये देखने वाली मजेदार बात होगी की क्रिस जैरिको रॉ से कैसे जाते है। WrestlingRumors.net के अनुसार हो सकता है कि एलिआस सैमसन आकर जैरिको पर अटैक करेंगे और उसके बाद उनका मैच होगा। फिर वो रॉ से जाएंगे। वैसे फैंस ऐसा कतई नहीं चाहते है कि क्रिस जैरिको रॉ से चले जाएं। क्योंकि उन्होंने यहां फैंस को एंटरटेन किया है। उनके लिए फैंस के दिल में खास जगह है। फरवरी से पहले करीब 1 साल तक उन्होंने केविन ओवंस के साथ मिलकर फैंस को बहुत अच्छे-अच्छे पल दिए है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications