SmackDown में एक एपिसोड के लिए अचानक वापसी को लेकर क्रिस जैरिको ने किया बड़ा खुलासा

सुपरस्टार क्रिस जैरिको इस समय सरप्राइज वापसी के बादशाह बन चुके है। 25 जुलाई को हुए स्मैकडाउन के एपिसोड में जैरिको ने अचानक वापसी कर ली और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए हुए ट्रिपल थ्रैट मैच में हिस्सा लिया। इस मैच में उनके अलावा एजे स्टाइल्स और केविन ओवंस थे। हालांकि इसके बाद केविन ओवंस फिर गायब हो गए। हाल ही में क्रिस जैरिको ने अपने पॉडकास्ट टॉक इज जैरिको में इस वापसी का खुलासा किया। जैसा की सभी को पता है कि वो अपने बैंड का प्रमोशन करने के लिए कुछ दिन बाहर चले गए थे। उन्होंने WWE से ब्रेक ले लिया था। उन्होंने इसके बारे में पहले ही सभी को बताया था। 1 मई को केविन ओवंस के खिलाफ वो यूएस टाइटल हार गए थे। इसके बाद केविन ओवंस ने क्रिस जैरिको को बहुत पीटा था। जिसके बाद वो रिंग साइड से स्ट्रेचर पर बाहर गए थे। हालांकि फैंस उनकी वापसी के बाद काफी खुश है। लेकिन कई फैंस कन्फ्यूज है कि WWE ने उन्हें सिर्फ एक एपिसोड के लिए क्यों बुलाया। क्या वो अब लंबे समय तक नहीं रहेंगे। जैरिको ने हाल ही में अपनी एक मूवी की फुटेज भी सबके सामने रखी थी। पॉडकास्ट में पहुंचे क्रिस जैरिको ने इस वापसी के बारे में कहा कि," मैं अपनी फिल्म के बारे में आप लोगों से बात करने के लिए यहां आया था। लेकिन इसके बाद में मैच भी लड़ने आ गया था। इस समय क्रिस जैरिको अपने बैंड के प्रमोशन के टूर पर है। इस साल नवंबर तक ये रिलीज होगा। सर्वाइवर सीरीज भी नवंबर में होगी। अभी तक तो WWE ने उनके प्लान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन हो सकता है की वो जल्द ही समरस्लैम के बाद फिर से वापसी कर लें। क्योंकि फैंस भी हमेशा उन्हें रिंग में देखना चाहते है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications