Royal Rumble में कर्ट एंगल की सरप्राइज एंट्री देखना चाहते हैं क्रिस जैरिको

Metro.co.uk के साथ WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन क्रिस जैरिको ने खास बातचीत की। इस दौरान जैरिको ने कई मुद्दों पर चर्चा की। खास तौर पर रॉयल रंबल को लेकर उन्होंने अपनी बात रखी। जैरिको ने ये भी बताया की वो किस रैसलर की रॉयल रंबल में सरप्राइज एंट्री देखना चाहते है। साथ ही ये भी बताया की कौन रॉयल रंबल मैच जीत सकता है। क्रिस जैरिको का WWE करियर काफी शानदार रहा है। लेकिन वो कभी रॉयल रंबल नहीं जात पाए है। जैरिको ने साल 2000 में रॉयल रंबल में डैब्यू किया था। और यहां पर वो जल्दी ही एलिमिनेट हो गए थे। हालांकि इसके बाद जैरिको ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। 2012 में वो रंबल जीतने के काफी करीब आ गए थे। लेकिन अंत में शेमस ने उन्हें एलिमिनेट कर दिया था। जैरिको ने पिछले साल रॉयल रंबल में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। रिंग के अंदर वो 51 मिनट रहे थे। जब जैरिको से पूछा गया कि वो इस बार रॉयल रंबल में किसे देखना चाहते है, तो उनका कहना था कि, "वो कर्ट एंगल की इस बार रॉयल रंबल में सरप्राइज एंट्री देखना चाहते है। इसके अलावा उऩ्होंने NXT सुपरस्टार नाकामूरा, समोआ जो ,बॉबी रूड का भी नाम लिया। साथ ही साथ जैरिको ने ये भी कहा कि, अगर यहां पर पूर्व WWE सुपरस्टार ड्यूक भी आ जाए तो मुझे काफी खुशी होगी"।

Ad

ये भी पढ़े: रॉयल रंबल 2017 में कर्ट एंगल करेंगे शिरकत

2017 रॉयल रंबल जीत के बारे में क्रिस का कहना था कि," WWE में कुछ भी कहना सही नही होता। यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है। खासकर रॉयल रंबल में तो हम किसी बात का अंदाजा नहीं लगा सकते है। मैं कभी भी आगे की नहीं सोचता हूं। लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि यहां मोजो रॉले रंबल मैच जीत सकते है"। रॉयल रंबल में इस बार केविन ओवंस और रोमन रेंस के बीच WWE यूनिवर्सल चैंपियनशप मैच होगा। इस दौरान क्रिस जैरिको केज में बंद होंगे। क्योंकि हमेशा क्रिस जैरिको ने केविन ओवंस की मदद की है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा।

ये भी पढ़े: WWE हॉल ऑफ फेम 2017 में शामिल होंगे कर्ट एंगल

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications