पूर्व WWE Superstar ने 11 साल बाद वापसी कर Bobby Lashley के खिलाफ सिंगल्स मैच लड़ने की जताई इच्छा

Pankaj
पूर्व WWE सुपरस्टार का बड़ा बयान सामने आया
पूर्व WWE सुपरस्टार का बड़ा बयान सामने आया

Chris Masters: पूर्व WWE सुपरस्टार क्रिस मास्टर्स (Chris Masters) ने एक बार फिर अपनी वापसी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने बताया कि क्यों वो WWE में वापसी कर बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के खिलाफ सिंगल्स मुकाबला लड़ना चाहते हैं।

Ad

मास्टर्स अपने मास्टर लॉक के लिए बहुत प्रसिद्ध थे। साल 2005 में उन्होंने अपना WWE करियर शुरू किया था। बॉबी लैश्ले भी हर्ट लॉक लगाते हैं और ये क्रिस मास्टर्स का ही लॉक है। आपको बता दें मास्टर्स ने मास्टर लॉक चैलेंज पर परफॉर्म किया था। उनके लॉक को कोई भी नहीं तोड़ पाया था। WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले ये कारनामा करने वाले पहले सुपरस्टार बने थे।

WWE सुपरस्टार Bobby Lashley को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया आई सामने

Chris Van Vliet Insight पॉडकास्ट पर हाल ही में क्रिस मास्टर्स ने अपनी बात रखी। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा,

WWE में मैंने बहुत साल काम किया। इस वजह से बॉबी लैश्ले के साथ एक अलग कनेक्शन बन गया। एक WWE स्टोरीलाइन के तहत अब मैं उनके खिलाफ जाना चाहता हूं। एक अच्छी स्टोरी जिसमें लैश्ले अपने हर्ट लॉक से ताकत दिखाएं और फिर क्रिस मास्टर्स की एंट्री होनी चाहिए।
Ad

साल 2005 के समय में मास्टर्स एकदम से छा गए थे। उन्होंने कुछ अच्छे मुकाबलों में हिस्सा लिया था। वैसे इससे पहले भी कई बार वो बॉबी लैश्ले के साथ मुकाबले की बात कह चुके हैं। मास्टर्स ने 4 अगस्त, 2011 को जैक स्वैगर के साथ अपना अंतिम मुकाबला WWE में लड़ा था। अब करीब 11 साल बाद वो वापसी कर बॉबी लैश्ले का मुकाबला करना चाहते हैं।

वैसे अगर लैश्ले और मास्टर्स का मुकाबला फिर से होगा तो फैंस को मजा आएगा। बिजनेस के लिहाज से भी ये मैच बहुत ही तगड़ा होगा। WWE को इससे बहुत फायदा होगा। WWE ने भी इस मुकाबले के बारे में जरूर सोचा होगा। बॉबी लैश्ले भी अब WWE के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। इस समय रेड ब्रांड में वो जबरदस्त काम कर रहे हैं। पिछले दो साल उनके लिए बहुत ही अच्छे रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications