एटिट्यूड एरा के दौरान चायना का करियर काफी अच्छा चल रहा था। उन्हें फैंस अबतक की सबसे शानदार महिला रैसलर का दर्जा भी देते हैं। उनकी मौत 2016 में ड्रग ओवरडोज़ से हो गई थी।हाल ही में एक नई वीडियो सामने आई है, जिसमें चायना WWE से माफ़ी मांगते हुए नजर आईं। ये वीडियो उनके मरने से कुछ समय पहले की है।काफी लोग चायना को हॉल ऑफ़ फेम में आते हुए देखना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने WWE के अंदर काफी कुछ हासिल कर लिया था। ना केवल वह पूर्व विमेंस चैंपियन थीं बल्कि उन्होंने 2 बार इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप भी अपने नाम की थी। दुर्भाग्यवश, उन्हें हॉल ऑफ़ फेम में इसलिए नहीं डाला गया क्योंकि उन्होंने एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में काम किया था। इसके अलावा उनका सम्बन्ध स्टैफनी मैकमैहन के पति ट्रिपल एच से भी रहे थे। उनके फैंस ने हमेशा से ही उन्हें हॉल ऑफ़ फेम में डाले जाने की बात कही है लेकिन अबतक ऐसा नहीं हो सका है।I filmed this video with Chyna at her apartment 2 months before she passed...Anyone who questions how much she missed her wrestling family, or what the WWE Hall of Fame meant to her.. Watch. Might be some tears... Please RT. Let Chyna In.#LetChynaIn #WWEHOF #TeamChyna pic.twitter.com/2HnmwEqiSO— Rob Potylo🕹 (@quietcry) February 6, 2019ये फुटेज चायना के दोस्त, प्रोड्यूसर रॉब पोटयलो ने ली थी। पोटयलो के अनुसार ये वीडियो चायना की मौत के 2 महीने पहले की है। इस वीडियो में चायना ने बताया कि उन्हें WWE के साथ कांटेक्ट करने में काफी परेशानी हो रही है। उन्हें हॉल ऑफ़ फेम और कंपनी में आना है लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। उनके अनुसार उन्हें WWE में इसलिए नजर नहीं आना है क्योंकि यहाँ आने से उनके परिवार वालों को काफी अजीब लगेगा।ये कोई नहीं जानता कि WWE कभी भी चायना को हॉल ऑफ़ फेम में डालेगी या फिर नहीं। उन्होंने पहले भी रैसलर्स के साथ बिगड़े हालातों को सुधारा है और इस बार भी ऐसा हो सकता है।Get WrestleMania 35 News in Hindi here