रुसेव और रोमन रेंस के बीच इस रविवार क्लैश ऑफ चैम्पियंस में यूनाइटिड स्टेटस चैंपियनशिप के लिए एक शानदार मैच होगा। इस हफ्ते रॉ में चैम्पियन केविन ओवंस को स्टील केज मैच में हराने के बाद रेंस के हौसले बुलंद होंगे और वो उसे क्लैश ऑफ चैम्पियंस में भी दोहराना चाहेंगे। लेकिन अगर बात इस दुश्मनी की करे, तो रेंस पहली बार टाइटल के लिए चैलेंज करेंगे। अगर वो पहली बार में ही वो जीत जाते है, तो फैंस उनसे काफी निराश होंगे और उनको वो समर्थन नहीं मिलेगा। रेंस आगे जाकर इस चैंपियनशिप को जरूर जीतेंगे। WWE ने यह मन बना लिया है कि रेंस अब बेबीफेस नहीं है, तो रुसेव की जीत इस बात को पुख्ता कर सकती है साथ ही वो उम्मीद भी खत्म हो जाएगी की रेंस दूसरे जॉन सीना है। रुसेव को हर हालत में यह मैच जीतना होगा, इससे दोनों सुपरस्टार्स को काफी फायदा होगा।