सीएम पंक का रिकॉर्ड क्यों ब्रॉक लैसनर से बेहतर है?

Ankit

जैसा कि ब्रॉक लैसनर ने सीएम पंक और WWE का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सीएम पंक ने खिताब जीतने के बाद कंपनी में 434 दिनों तक अपने पास रखा लेकिन अब लैसनर ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। ब्रॉक लैसनर ने 2 अप्रैल 2017 को हुई रैसलमेनिया 33 में दिग्गज बिल गोल्डबर्ग को ढेर करते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया और अब तक 435 दिनों तक अपने पास रखा। देखा जाए तो सीएम पंक ने इतने दिनों में तक 141 बार टाइटल को डिफेंड किया था लेकिन लैसनस ने सिर्फ 10 बार डिफेंड किया है। साल 2018 में लैसनर ने रॉयल रंबल , रैसलमेनिया और ग्रेटेस्टर रॉयल रंबल में डिफेंड किया है। इस लिहाज से पंक का रिकॉर्ड ज्यादा बेहतर नजर आता है क्योंकि पंक ने ज्यादा बार पीपीवी में अपने खिताब को डिफेंड किया। चलिए नजर डालते है पंक और लैसनर के रिकॉर्ड पर- 2011- डेल रियो को हराकर सीएम पंक ने खिताब जीता 2011- TLC - पंक ने मिज और डेल रियो के खिलाफ डिफेंड किया। 2012 - रॉयल रंबल - डॉल्फ जिगलर के खिलाफ डिफेंड किया। 2012- एलिमिनेशन चैंबर- क्रिस जैरिको, कोफी, डॉल्फ , मिज आर ट्रूथ को हराया। 2012 रैसलमेनिया 28- जैरिको को हराया। 2012 एक्स्ट्रीम रूल्स – क्रिस जैरिको को फिर मात दी। 2012- ओवर द लिमिट - डेनियल ब्रायन को ढेर किया। 2012 नो वे आउट- ब्रायन और केन के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट में डिफेंड किया। 2012 -मनी इन द बैंक- डेनियल ब्रायन में हराया। 2012- समरस्लैम- बिग शो , सीना को मात दी। 2012- नाइट ऑफ चैंपियन- मैच ड्रॉ रहा था 2012 हैल इन ए लैस- राय बैक को चित किया। 2012- सर्वाइवर सीरीज - सीना , रायबैक को हराया। 2013 की रॉयल रंबल में द रॉक ने सीएम पंक को हराया था। यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर की 6 जीत पर नजर- रैसलमेनिया -33 में गोल्डबर्ग को हराकर खिताब जीता। 2017 ग्रेट ऑफ फायर- समोआ जो को हराया। 2017-समरस्लैम- स्ट्रोमैन, समोआ जो , रेंस पर जीत दर्ज की। 2017- नो मर्सी- स्ट्रोमैन को हराया। 2018 रॉयल रंबल – केन और स्ट्रोमैन पर जीत दर्ज की। 2018-रैसलमेनिया 34 रोमन रेंस को हराया। 2018 ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल- रेंस को करना पड़ा हार का सामना इन आंकड़ों से सीएम पंक हर जगह लैसनर से बेहतर साबित होते हैं। खैर, रिकॉर्ड तो अब लैसनर के नाम हो चुका है लेकिन देखना होगा कि ये कितना बड़ा रिकॉर्ड बनता हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications