MTV’s The Challenge के हालिया एपिसोड में सीएम पंक का सफर खत्म हो गया है। इसके बाद फैंस ने अपनी पूरी लाइफ के बारे में लोगों से बात की। उन्होंने प्रोफेशनल रैसलिंग करियर में फेल, UFC में हार के बारे में बताया।
साल 2005 के टाइम पर सीएम पंक WWE में सबसे बड़ा नाम था। काफी कम समय में उन्होंने बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया था। रैसलमेनिया 24 में मनी इन द बैंक लैडर मैच जीतने तक उनका सिक्का काफी चला।
38 साल के सीएम पंक 2014 तक WWE के सभी प्रोफेशनल रैसलिंग में रहे। लेकिन उसके बाद कंपनी के साथ उनकी अन बन हुई। और उन्होंने WWE छोड़ दी। इसके बाद सीएम पंक ने कंपनी पर कई बार कई बड़े आरोप लगाए।
सीएम पंक ने पिछले साल UFC 203 में MMA में डेब्यू किया था। यहां उन्हें मिकी गॉल के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। पहले राउंड में ही पंक पस्त हो गए थे। पंक इससे पहले MMA में कभी नहीं लड़े थे। हाल ही में उन्होंने MTV के रियलिटी शो द चैलेंज में हिस्सा लिया था।
इस शो में कई प्रोफेशनल एथलीट ने हिस्सा लिया। जो की रियलिटी टीवी स्टार को फिजिकल कॉन्टैस्ट का चैलेंज देते थे। पंक ने भी इसमें हिस्सा लिया था लेकिन वो जेशन बैनानस से हार गए है। इसके बाद बैनानस ने पंक के साथ इस कॉन्टैस्ट के लिए खुशी जताई वहीं पंक ने भी MMA में डेब्यू और इस चैलेंंज में हिस्सा लेने पर खुशी का इजहार किया। पंक ने कहा कि," डेब्यू के बाद या तो में जीत जाता या मर जाता। और इन सब बातों का मतलब कोई और नहीं समझ सकता है। क्योंकि वो आपको नहीं जानते है क्योंकि इन लोगों ने इसके लिए कुछ भी नहीं दिया होता है। जबकि हम पूरी जी जान लगा देते है'।
दै चैलेंज का 29 वां सीजन था। पंक ने इसमें हिस्सा लिया था। पंक का अभी भी UFC के साथ कॉन्ट्रैक्ट है। और अभी उनका प्रोफेशनल रैसलिंग में आने का कोई प्लान नहीं है।
Published 24 May 2017, 12:37 IST