सीएम पंक WWE में हमेशा उन हस्तियों में शुमार रहे जिन्हें फैंस सबसे ज्यादा प्यार करते है। WWE में नहीं होने के बाद भी उनकी लोकप्रियता का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है। वैसे देखा जाए तो कई रेसलर्स ने रॉयल रंबल और रैसलमेनिया में वापसी को लेकर अपना इशारा दे दिया है। इसी बात पर सीएम पंक के एक प्रशंसक ने ट्विटर पर रैसलमेनिया 33 में उनकी वापसी करने की संभावना के बारे में पूछ लिया। @CMPunk Are the rumors about you returning at Wrestlemania 33 next year true?? Cameron Zigas (@camzigas) November 18, 2016 (क्या रैसलमेनिया 33 में आपके आने की अफवाह सच है) इस बात पर पंक का कहना था कि मैंने फोर्ड प्लॉन को मैक्सिको जाने से रोका है। ये बहुत बड़ा होने वाला है। यकीन मानिए ये सच में बहुत बड़ा होगा। Yes. I also prevented a Ford plant from moving to Mexico. It's true. Going to be big. So big. Bigly. Tremendously bigly. https://t.co/u5xj4ZD4Of? Coach (@CMPunk) November 18, 2016 (हां, मैंने ही फोर्ड के प्लांट को मैक्सिको जाने से रोका था। ये काफी बडा़ होने वाला है) पंक ने हमेशा की तरह अपने फैंस का जवाब अपने मजाकिया अंदाज में ही दिया। लेकिन कुछ फैंस ने इसे गलत समझा और कहा कि ये शब्द उनकी वापसी के उत्साह को नहीं दर्शाते है। कुछ लोगों का मानना है कि पंक की WWE में वापसी उनके MMA करियर की स्थिति को देखते हुए अच्छी रहेगी। पंक का कहना था कि WWE में वो दिन कभी नहीं भूल सकता हूं, जब मैं अपने व्यस्त कार्यक्रम से परेशान था। साथ ही पंक ये भी कहा कि वो भी उनके लिए याद रखने वाला दिन था, जब वो गंभीर संक्रमण से गुजर रहे थे और WWE के डॉक्टर ने उनका गलत ढंग से उपचार कर दिया था। हालांकि पंक का मानना है कि WWE में उनका करियर अब तक कुछ खास नहीं रहा है और वो WWE के मेन इवेंट रेसेलमेनिया में भी सफलता हासिल नहीं कर सके है। लेकिन इन सब के बावजूद भी उनके फैंस उन्हें बहुत प्यार करते है। वैसे पंक की WWE में वापसी असंभव नजर आती है, सीएम पंक ने जल्दबाज़ी में WWE छोड़ दी थी। वहीं दूसरी तरफ पंक और डॉक्टर क्रिस के बीच मुकदमा अभी चल रहा है। जिस वजह से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है।