ब्रॉक लैसनर के अलावा एक और बड़े चैंपियन ने सीएम पंक के रिकॉर्ड को तोड़ा

सीएम पंक के नाम 434 दिन तक चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड था। ये रिकॉर्ड कुछ साल तक कोई नहीं तोड़ पाया। हाल ही में ब्रॉक लैसनर ने उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पिछले साल रैसमलेनिया में उन्होंने गोल्डबर्ग को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की थी और अभी तक ये चैंपियनशिप उनके ही नाम है। लेकिन अब एक और चैंपियन ने सीएम पंक के 434 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। साल 2011 से 2013 के बीच सीएम पंक ने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। WWE चैंपियनशिप 434 दिनों तक उनके पास रही। 2013 के रॉयल रंबल में द रॉक ने उन्हें हराकर उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। सीएम पंक के नाम WWE टाइटल इतने दिन तक था। देखा जाए तो अन्य चैंपियनशिप में भी ऐसा नहीं हुआ था। ब्रॉक लैसनर ने अब 434 दिन को क्रास कर के सीएम पंक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अभी तक यूनिवर्सल टाइटल उनके नाम है। समरस्लैम में वो अपना टाइटल डिफेंड करेंगे और तब तक 500 दिन वो पार कर लेंगे। लेकिन ब्रॉक लैसनर ही नहीं है जिन्होंने सीएम पंक के रिकॉर्ड को तोड़ा है। एक और चैंपियन है जिसने ये कारनाम किया है। WWE यूनाइटेड किंगडम चैंपियन पेटे डूने ने ये कारनामा किया है। उन्होंने भी 435 दिन पार कर लिए है। मई 2017 में डूने ने ये चैंपियनशिप हासिल की थी। और अभी तक उनके पास ये टाइटल है। ब्रॉक लैसनर और और डूने ने अभी तक 25 बार चैंपियनशिप डिफेंड की है। हाउस शो भी इसमें शामिल हैं। WWE ने ये तय कर लिया है कि वो सीएम पंक के रिकॉर्ड को फैंस के दिल से हटाना चाहते है। यही वजह है कि इन दोनोें के पास अब ये उपलब्धि हैं। रोमन रेंस के खिलाफ समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर अपना टाइटल डिफेंड करेंगे। और इसके बाद UFC हैवीवेट चैंपियनशिप पर उनकी नजरें रहेंगी। अभी पेटे अपना टाइटल कब डिफेंड करेंंगे इस बात का पता नहीं है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications