WWE Money in the Bank में जीत के बाद Brock Lesnar के दुश्मन ने John Cena से मिलाया था हाथ, खास तस्वीर आई सामने 

Pankaj
WWE Money in the Bank 2023 में जॉन सीना आए थे नज़र
WWE Money in the Bank 2023 में जॉन सीना आए थे नज़र

John Cena: WWE Money in the Bank 2023 में जॉन सीना (John Cena) ने शानदार एंट्री कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया। उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए थे। इस आश्चर्यजनक वापसी का लंदन के फैंस ने भारी उत्साह के साथ स्वागत किया क्योंकि इसने O2 एरीना में लगभग सभी को चौंका दिया था।

जॉन सीना ने शानदार प्रोमो कट किया था। उन्होंने यूके में WrestleMania आयोजिन करने की बात भी कही। ग्रेसन वॉलर ने उनके सैगमेंट में दखलअंदाजी की। अंत में वॉलर को सीना ने जबरदस्त AA दिया।

WWE Money in the Bank 2023 में कोडी रोड्स का मुकाबला डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ हुआ था। इस मैच में कोडी ने अच्छी जीत हासिल की थी। बैकस्टेज उन्हें जॉन सीना के साथ हाथ मिलाते हुए देखा गया।

WWE WrestleMania 39 में हुआ जॉन सीना का मुकाबला

जॉन सीना ने बैकस्टेज लगभग सभी सुपरस्टार्स के साथ मुलाकात की। सभी सुपरस्टार्स को इसके बाद जरूर अच्छा लगा होगा। वैसे सीना का WWE रिंग में अंतिम मैच WrestleMania 39 में हुआ था। ऑस्टिन थ्योरी के साथ उन्होंने यूएस चैंपियनशिप के लिए मैच लड़ा था। इस मैच में सीना की हार हुई थी। हालांकि ये मुकाबला फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था।

कोडी रोड्स इस समय अच्छा काम कर रहे हैं। WrestleMania 39 के बाद से उनकी राइवलरी ब्रॉक लैसनर के साथ शुरू हुई थी। दोनों के बीच दो मुकाबले भी हुए। दोनों ने एक-एक जीत हासिल की। अब तीसरा मुकाबला भी पक्का लग रहा है।

इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में लैसनर ने वापसी की। कोडी ने रैंप पर जाकर उनके ऊपर अटैक कर दिया था। इसके बाद रिंग में उन्होंने कोडी कटर लैसनर को देकर उन्हें धराशाई कर दिया था। SummerSlam 2023 में दोनों के बीच तीसरा मुकाबला पक्का लग रहा है। इस बार मुकाबले में कोई नई शर्त भी जोड़ी जा सकती है। अगले हफ्ते कोडी रोड्स का खास सैगमेंट भी होगा। जिसमें वो लैसनर को लेकर अपनी बात रखेंगे। ब्रॉक भी आकर उनके ऊपर हमला कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications