आपने एक कहावत तो सुनी होगी हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। इस बात को आज शेन मैकमैहन ने साबित कर दिखाया है। हैल इन ए सैल पीपीवी के मेन इवेंट में आज केविन ओवंस और शेन मैकमैहन का मुकाबला था। फैंस इस मैच के अंत तक दिल थाम कर बैठे थे। शायद कमजोर दिल वालों को तो तगड़ा झटका लग गया होगा। ये मैच काफी लंबा चला। शुरू से अंत तक इस मैच में रोमांच बना रहा।
फैंस के दिल की धड़कनें तब एक जगह रूक गई जब सैल के 20 फीट ऊपर से शेन मैकमैहन एनाउंस टेबल पर लेटे केविन ओवंस के ऊपर कूद गए। लेकिन वो तो केविन ओवंस की किस्मत अच्छी थी कि उनके दोस्त सैमी जेन ने आकर उन्हें वहां से हटा दिया। और शेन बुरी तरह घायल हो गए। शेन को इसके बाद स्ट्रेचर पर ले जाया गया। उनकी गर्दन में गंभीर चोट लग गई।
#SDLive Commissioner @shanemcmahon's night has just gone from bad to worse. #HIAC pic.twitter.com/C17hxqDvMq
— WWE Universe (@WWEUniverse) October 9, 2017
शुरू में एक मौका ऐसा भी आया था कि केविन ओवंस सैल के ऊपर से शेन के ऊपर से कूदने वाले थे लेकिन उनकी हिम्मत नहीं हो पाई। लेकिन शेन तो हिम्मत के बादशाह है। हमेशा वो कुछ ना कुछ नया कर जाते है। जो फैंस के जेहन में हमेशा के लिए समा जाता है। एक ऐसा ही नजारा रैसलमेनिया 32 में भी उन्होंने दिखाया था। तब भी वो करीब 20 फीट ऊपर से नीचे कूद गए थे। उस वक्त भी उन्हें गंभीर चोट से जूझना पड़ा था। हर बार ऐसा होने के बावजूद शेन ऐसा कर जाते हैं। फैंस तभी उन्हें इतना प्यार करते है। फिलहाल शेन जिस हिसाब से एनाउंस टेबल पर गिरे और उसके बाद जो उनकी स्थिति थी, उससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें काफी गंभीर चोट लगी है। खासतौर पर उनकी गर्दन में। हो सकता हैं कि गर्दन में फ्रैक्चर हो। अब ये स्मैकडाउन के अगले एपिसोड में पता चलेगा की उनकी चोट कितनी गंभीर है और वो कब वापसी करेंगे।
WHAT IS HAPPENING??!??! @SamiZayn just HELPED @FightOwensFight take down a helpless @shanemcmahon! #HIACpic.twitter.com/FiIAC00fGM — WWE (@WWE) October 9, 2017