WWE दिग्गज Roman Reigns को UFC के सबसे बड़े फाइटर ने SummerSlam 2023 में मैच के लिए ललकारा, ट्वीट कर कसा तंज

Pankaj
क्या WWE SummerSlam 2023 में होगा बड़ा मैच?
क्या WWE SummerSlam 2023 में होगा बड़ा मैच?

Roman Reigns: UFC के सबसे बड़े फाइटर कॉनर मैक्ग्रेगर (Conor McGregor) अब WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) का सामना करना चाहते हैं। उन्होंने समरस्लैम (SummerSlam) 2023 में रेंस के साथ मैच टीज किया है।

Ad

रोमन रेंस अभी तक WWE रिंग में कुछ बड़े दिग्गजों को हरा चुके हैं। रोस्टर में अब उन्हें तगड़ी चुनौती देने वाला कोई नहीं है। कंपनी द्वारा अब कुछ बड़ा फैसला लिया जा सकता है। UFC के कुछ फाइटर्स से उनकी टक्कर हो सकती है। वैसे भी WWE और UFC साथ में काम कर रहे हैं। लिस्ट में सबसे बड़ा नाम कॉनर मैक्ग्रेगर का है। अगर दोनों के बीच मुकाबला होगा तो मजा आएगा।

कॉनर मैक्ग्रेगर ने इस बार रोमन रेंस और पॉल हेमन को लेकर कुछ ट्वीट किए। उन्होंने रेंस और हेमन के ऊपर निशाना साधा। बात ही बात में उन्होंने रेंस के खिलाफ SummerSlam 2023 में मैच भी टीज कर दिया है। कहा जाए तो उन्होंने रेंस को चुनौती दे दी है। अब पॉल हेमन आने वाले कुछ दिनों में मैक्ग्रेगर को जवाब दे सकते हैं।

Ad
Ad

वैसे पॉल हेमन और कॉनर मैक्ग्रेगर के बीच पहले भी बहस हो चुकी है। दोनों के बीच कई बार ट्विटर वार देखने को मिल चुका है।

SummerSlam 2023 में अगर रोमन रेंस और कॉनर मैक्ग्रेगर के बीच मैच होगा तो फिर मजा आ जाएगा। इससे बड़ा मैच शायद ही कोई होगा। WWE ने भी कुछ ना कुछ प्लान जरूर बनाया होगा। बिजनेस के लिहाज से भी देखा जाए तो ये बड़ा मुकाबला होगा। कंपनी को बहुत फायदा होगा।

WWE Smackdown में होगी Roman Reigns की वापसी?

रोमन रेंस अगले हफ्ते Smackdown में वापसी करेंगे। WrestleMania 39 के बाद Raw के पहले एपिसोड में वो अंतिम बार नज़र आए थे। अभी तक उनके नए प्रतिद्वंदी का नाम भी सामने नहीं आया है। 27 मई को WWE Night of Champions का आयोजन सऊदी अरब में होगा। यहां रेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को जरूर डिफेंड करेंगे। इस शो में उनका प्रतिद्वंदी कौन होगा ये भी जल्द पता चल जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications