"आप मेरे ऑल-टाइम फेवरेट हो"- फेमस WWE Superstar के चैंपियन बनने के बाद विवादित बॉलीवुड एक्टर ने दी बधाई

लिव मॉर्गन के चैंपियनशिप जीतने पर केआरके ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी है.
लिव मॉर्गन के चैंपियनशिप जीतने पर केआरके ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी है.

Liv Morgan: हाल ही में WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन (Liv Morgan) ने मनी इन द बैंक (Money In The Bank) में स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप को जीता था। उनके चैंपियनशिप जीतने के बाद भारत के विवादित एक्टर कमाल राशिद खान (KRK) ने उन्हें लेकर ट्वीट किया है और बधाई दी है।

Ad

गौरतलब है कि लिव मॉर्गन इस समय अपने करियर के सबसे अच्छे दौर से गुजर रही हैं। Money In The Bank में उन्होंने पहले MITB कॉन्ट्रैक्ट कैशइन किया और उन्होंने उसी इवेंट में इसे कैश-इन कर दिया था। लिव मॉर्गन ने रोंडा राउजी के खिलाफ इसे कैशइन किया था और वो चैंपियन बनने में कामयाब हुई थीं। यह लिव मॉर्गन की WWE में पहली चैंपियनशिप जीत है।

उनकी जीत के बाद WWE फैंस के अलावा और भी कई दिग्गज उन्हें बधाई दे रहे हैं।

WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन की जीत के बाद केआरके ने क्या कहा?

Ad

विवादित एक्टर ने भी लिव मॉर्गन के चैंपियनशिप जीतने के बाद उन्हें बधाई दी है और कहा है कि वो उनकी फेवरेट WWE सुपरस्टार हैं। उन्होंने ट्वीट कर के मॉर्गन को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा:

'लिव मॉर्गन आप को चैंपियनशिप जीतने की बधाई। आप मेरी ऑल-टाइम फेवरेट WWE सुपरस्टार हो क्योंकि आप बहुत खूबसूरत हो।'

बता दें कि लिव मॉर्गन ने इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसी बड़ी सोशल मीडिया साइट्स पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्हें लाखों लोग पसंद करते हैं। वो आज WWE के सबसे पसंदीदा स्टार्स में से एक हैं। उनके चैंपियन बनने के बाद WWE यूनिवर्स ने भी उन्हें चीयर किया था।

उन्होंने UFC फाइटर और WrestleMania हेडलाइनर रोंडा राउजी को हराकर चैंपियनशिप जीती है। फिलहाल ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE किस तरह से आने वाले समय में लिव मॉर्गन को बुक करता है।

वहीं, अगर केआरके की बात करें तो उन्होंने देशद्रोही मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। इसके बाद अब वो अपने यूट्यूब चैनल पर मूवीज के रिव्यू करते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications