WWE रॉ (Raw) में इस हफ्ते बैकी लिंच (Becky Lynch) ने बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की। ये Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच शानदार हुआ और फैंस इस मैच से निराश नहीं हुए। शो की शुरूआत में ही पहले आधे घंटे में ये मैच हुआ। फैंस को निराशा इस मैच के अंत से हुई। दरअसल बैकी लिंच को KOD देने के लिए पूरी तरह बियांका ब्लेयर तैयार थीं। इसके बाद जो हुआ वो चौंकाने वाले दृश्य था। बैकी लिंच ने बियांका ब्लेयर को एक्सपोज टर्नबकल पर धकेल दिया और उनके टाइट्स को पकड़कर पिन कर दिया। रेफरी ये सब चीज नहीं देख पाए और बैकी लिंच ने चैंपियनशिप डिफेंड कर ली।WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर को मिली हारइस मैच की शुरूआत से ही बैकी लिंच काफी चतुराई दिखा रही थीं। बियांका ब्लेयर ने बैकी लिंच के माइंडगेम को समझ लिया और उन्हें कोई मौका बिल्कुल भी नहीं दिया। वैसे किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि दोनों के बीच इतना अच्छा मैच होगा। इस बार बैकी लिंच को जबरदस्त टक्कर बियांका ब्लेयर ने दी। फैंस इस दौरान बियांका ब्लेयर को चीयर भी कर रहे थे।मैच को दौरान कई शानदार मूव्स का प्रयोग दोनों विमेंस सुपरस्टार्स ने किया। बैकी लिंच ने अंत में जीत हासिल कर ली। हालांकि ये जीत उनकी विवादों में जरूर आ गई हैं। चैंपियनशिप डिफेंड करने के बाद बैकी लिंच काफी खुश नजर आ रही थीं। बियांका ब्लेयर को इस हार पर भरोसा नहीं हो रहा था। खैर बियांका ब्लेयर के पास शायद चैंपियनशिप पाने का ये अंतिम मौका था। अब वो टाइटल पिक्चर से लगभग बाहर हो जाएंगी। WWE@WWEBECKY RETAINS!@BeckyLynchWWE#WWERaw5:59 AM · Nov 2, 20213167481BECKY RETAINS!@BeckyLynchWWE#WWERaw https://t.co/oxZwDYuVsbबैकी लिंच ने एक बार फिर चालाकी से अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की हैं। अब अगले हफ्ते इस विवादित अंत पर काफी गहमागहमी देखने को मिल सकती है। बियांका ब्लेयर भी इस बात का बदला ले सकती हैं। वैसे उम्मीद ये जताई जा रही है कि अगले हफ्ते बैकी लिंच को अपना नया प्रतिद्वंदी मिलेगा। बियांका ब्लेयर के साथ बैकी लिंच की काफी लंबी राइवलरी हो गई हैं। फैंस अब इस राइवलरी को आगे देखना बिल्कुल भी पसंद नहीं करेंगे।