सैथ रॉलिंस को लेकर एक बड़ी अहम जानकारी लीक हुई ?

WWE 2K18 वीडियो गेम के कवर सुपरस्टार की फोटो लीक हो गई है। इस वीडियो गेम के कवर पर सैथ रॉलिंस की फोटो लगाई जाने वाली थी। इसी साल के अंत तक ये रिलीज भी होने वाली थी। Reddit user Mad Dog Managoff के अऩुसार ये जानकारी सामने आई है। WWE इस समय कई प्रसिद्ध वीडियो गेम डैवलैपर टीएचक्यू और 2K जैसे नामी के साथ पार्टनर है। वैसे साल 2014 से WWE का करार 2K के साथ है। और तब से बाजार में WWE 2K सीरीज ही आती है। इसके अलावा ये PS3,PS4,विंडो, Xbox360 और Xbox के प्लेटफॉर्म में भी उपयोग में लाई जाती है। मैड डॉग मैनेंगऑफ का कहना है कि सैथ रॉलिंस की पिक्चर WWE 2K 18 के कवर पर लगाई जाने वाली थी। जो कि इस साल रिलीज होने वाली थी। हालांकि इसके रिलीज के लिए कोई दिन अभी घोषित नहीं किया गया है। लेकिन हो सकता है कि अक्टूबर के टाइम पर ये रिलीज हो जाए। WWE हमेशा इसके कवर पेज पर किसी युवा सुपरस्टार को लेता है। यहीं वजह थी कि सैथ रॉलिंस का नाम इसमें सबसे पहले था। क्योंकि ये वीडियो गेम हर साल WWE की तरफ से फैंस के लिए लाया जाता है। इसके अलावा पार्ट टाइमर भी इसके कवर पेज पर लिए जाते है। जैसे की ब्रॉक लैसनर का नाम इसमें सबसे पहले आता है। WWE 2K18 इस साल अक्टूबर में रिलीज हो सकती है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications