रोंडा राउजी को WWE रिंग में हरा सकती हूं: क्रिस साइबोर्ग

हाल ही में TMZ को दिए एक इंटरव्यू में UFC विमेंस फेदरवेट चैंपियन क्रिस साइबोर्ग ने रोंडा राउजी के WWE में शामिल होने और उनके साथ मुकाबला करने समेत कई मुद्दों पर बात की। क्रिस ने इस इंटरव्यू के दौरान कई दिलचस्प बातों का भी जिक्र किया। क्रिस साइबोर्ग बोर्ग जस्टिनो ने साल 2005 में ब्राजील में एक शो के दौरान अपने MMA करियर की शुरुआत की थी, जहां पर उन्हें एकमात्र हार मिली थी। इसके बाद उनका रिकॉर्ड 19-1 का रहा है। उनकी UFC में आखिरी जीत 30 दिसंबर 2017 को थी जहां उन्होंने हॉली होम को हराया था। आपको बता दें हॉली होम वही फाइटर हैं जिन्होंने UFC 219 पर रोंडा राउजी को हराया था। हालांकि रोंडा अब UFC कंपनी पूरी तरह छोड़ चुकी हैं और उन्होंने WWE में फुल टाइमर के रुप में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। कॉन्ट्रैक्ट साइन करते समय उन्होंने ट्रिपल एच को टेबल पर गिराकर अपनी ओर सभी का ध्यान खींचा। उम्मीद है कि रोंडा जल्द ही रॉ की बड़ी सुपरस्टार बन जाएंगी। यान कुनित्काया के साथ फाइट के बाद क्रिस साइबोर्ग ने TMZ को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उनसे रोंडा राउजी के WWE जॉइन करने के बारे में पूछा गया और साथ ही यह पूछा गया कि क्या उन दोनों के बीच मुकाबला हो सकता है। क्रिस ने इन बातों के बड़े ही दिलचस्प जवाब दिए। उन्होंने कहा कि वह WWE नहीं देखती हैं लेकिन उन्होंने रोंडा राउजी के WWE में जाने की बात सुनी है और वह इस बात का सम्मान भी करती है। क्रिस ने कहा कि हो सकता है कि कभी वह WWE में रोंडा राउजी का सामना करते दिख जाए। क्रिस ने कहा कि वह रोंडा का मुकाबला करना पसंद करेंगी। फिलहाल WWE यूनिवर्स को थोड़ा धैर्य रखना होना क्योंकि जैसा कि साइबोर्ग ने कहा कि वह UFC में खुश हैं और अपनी जॉब से बहुत प्यार करती है। हालांकि साइबोर्ग ने कहा कि वह एक स्क्वायर सर्कल पर रोंडा के साथ मुकाबला कर सकती हैं। साइबॉोर्ग ने मजाकिया लहजे में कहा कि रोप के ऊपर से कूद कर रोंडा के ऊपर स्टील चेयर हिट करेंगी। खैर रोंडा हाल ही में एलिमिनेशन चैंबर पीपीवी पर WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करती नज़र आईं थीं। आने वाले समय में उनके लिए रॉ पर रैसलमेनिया के लिए बिल्ड-अप देखने को मिल सकता है तो वहीं क्रिस साइबोर्ग UFC 222 पर यान कुनित्काया का सामना करेंगी। लेखक: गैरी कासिडी, अनुवादक: रोहित श्रीवास्तव

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications